जिराफ-सी लंबी बेटी के नाप का जींस ढूंढते हुए थक जाती है मां, घर के दरवाजों से लेकर बिस्तर तक पड़ जाते हैं छोटे

हटके डेस्क: दुनिया में कई तरह के वर्ल्ड रिकार्ड्स बनते हैं। कोई अपने लंबे बालों से रिकॉर्ड बनाता है तो कोई अपने लंबे नाख़ून से। ये रिकार्ड्स तो इंसान अपनी विल पावर से बना लेता है। लेकिन कुछ रिकार्ड्स बनते हैं भगवान की देन से। भगवान कुछ लोगों को ऐसी चीज दे देता है जो धरती पर किसी के पास नहीं है। ये उन्हें अलग भी बना देता है, मशहूर कर देता है साथ ही पहुंचाता है नुकसान। अब टेक्सास में रहने वाली 17 साल की मेकी कुर्रिन को ही देख लीजिये। उनके नाम दर्ज है वर्ल्ड रिकॉर्ड। उनके पैर दुनिया में सबसे बड़े हैं। 6 फ़ीट 10 इंच की मेकी जहां जाती हैं, लोगों की नजरें उन्हें ही घूरने लगती है। अपनी हाइट की वजह से उन्हें चर्चा तो मिली लेकिन इसके साथ ही उन्हें काफी मुश्किलों का भी सामना करना पड़ता है। लेकिन उन्होंने अपनी हाइट को लेकर शर्मिंदा होने की जगह उसे ताकत बनाने का फैसला किया है। मेकी आगे मॉडल बनना चाहती है। उसने लोगों से भी अपील करते हुए कहा कि अपनी कमी को अपनाओ, छिपाओ मत। देखिए तस्वीरों में उनकी मुश्किल जिंदगी की झलक... 

Asianet News Hindi | Published : Oct 7, 2020 7:50 AM IST

18
जिराफ-सी लंबी बेटी के नाप का जींस ढूंढते हुए थक जाती है मां, घर के दरवाजों से लेकर बिस्तर तक पड़ जाते हैं छोटे

17 साल की मेकी के नाम दुनिया में सबसे लंबे पैरों का वर्ल्ड रिकॉर्ड है। 6 फ़ीट 10 इंच की मेकी के पैर 4 फीट 5 इंच के हैं। 

28

ये टीनऐज लड़की आगे मॉडलिंग करना चाहती है। मेकी को वर्ल्ड रिकॉर्ड का अहसास तब हुआ जब उसकी मां उसके लिए जींस ढूंढते हुए थक गई। मेकी को अपने लिए पयजामा कस्टमाइज करवाना पड़ता है।  

38

मेकी का राइट पैर उसके लेफ्ट से छोटा है। इससे पहले दुनिया में सबसे बड़े पैरों का रिकॉर्ड रुसी बास्केटबॉल प्लेयर एकातेरिना लिसिन के नाम था। उसके पैर 4 फीट 4 इंच के हैं। 

48

मेकी की मां ट्रिश की हाइट 5 फीट 7 इंच है। उनकी अच्छी हाइट के कारण उन्हें उम्मीद थी कि बेटी की हाइट भी अच्छी होगी। लेकिन इतनी ज्यादा होगी इसकी उम्मीद नहीं थी। 
 

58

मेकी बताती हैं कि इस हाइट की वजह से उसे काफी परेशानी भी होती है। उसका सिर घर के दरवाजों से टकरा जाता है। साथ ही वो कार में बैठ नहीं पाती। उसे कपड़े भी नहीं आते। 

68

मेकी जब पैदा हुई थी तब वो 19 इंच की थी। उस वक्त ये नॉर्मल था लेकिन जब वो 9 साल की हुई, तब उसकी हाइट 5 फीट 7 इंच तक हो गई थी। 

78

मेकी को अगर दुनिया की सबसे लंबी महिला का खिताब अपने नाम करना है तो उसे कुछ इंच और बढ़ना होगा। अभी ये टाइटल चीन की सुन फांग के नाम पर दर्ज है। उसकी हाइट 7 फीट 3 इंच है। 

88

इससे पहले ये रिकॉर्ड चीन की ही जेंग जिनलियन के नाम दर्ज था। उनकी मौत 1982 में हो गई थी। उनकी हाइट 8 फीट 1 इंच थी। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos