Published : May 23, 2020, 11:51 AM ISTUpdated : May 24, 2020, 09:16 AM IST
हटके डेस्क: आज तक आपने कई तरह की प्रतियोगिताएं के बारे में सुना होगा। किसी में लोग अपना टैलेंट दिखाते हैं और जीत जाते हैं। किसी में लोग अपनी किस्मत आजमाते हैं। लेकिन आज हम आपको दुनिया में चल रही एक ऐसी प्रतियोगिता के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे सुनकर आप अपना माथा पकड़ लेंगे। ये अजीबोगरीब प्रतियोगिता फॉक्स चैनल पर चल रहे रियलिटी शो लेबर ऑफ लव में चल रही है। इसमें 41 साल की महिला क्रिस्टी कटजमानन को प्रेग्नेंट करने के लिए प्रतियोगिता चल रही है। जी हां, आपने बिलकुल सही पढ़ा- महिला को गर्भवती बनाने की प्रतियोगिता। इस प्रतियोगिता में कुल 15 मर्दों ने हिस्सा लिया है। इस सीरीज में सबके बीच एक ही होड़ लगी है, वो ये कि महिला के गर्भ में किसका बच्चा रहेगा। आइये आपको दिखाते हैं इस अजीबोगरीब प्रतियोगिता की एक झलक...
फॉक्स चैनल पर चल रियलिटी शो को सेक्स एंड सिटी के क्रिस्टीन डेविस होस्ट कर रहे हैं। इसमें 41 साल की क्रिस्टी अपने लिए प्यार की तलाश कर रही है, साथ ही अपने होने वाले बच्चे के पिता की भी।
211
इस सीरीज में मर्दों के पेरेंटिंग स्किल्स को भी टेस्ट किया जा रहा है। जिसमें उनसे डायपर्स चेंज करवाया जा रहा है। साथ ही बच्चे की डिलीवरी के समय कौन क्रिस्टी को सबसे ज्यादा सपोर्ट करेगा, ये भी देखा जा रहा है।
311
इस शो की शुरुआत में ही बता दिया गया कि ना सिर्फ उनकी पेरेंटिंग स्किल्स देखी जाएगी। बल्कि उनके स्पर्म का भी टेस्ट होगा।
411
41 साल की क्रिस्टी का कहना है कि 41 के बाद अब उन्हें ऐसा स्पर्म चाहिए, जिससे उन्हें प्रेग्नेंट होने में आसानी हो। इसलिए वो इस रियलिटी शो में आई है। इसमें हिस्सा लेने वाले मर्दों का स्पर्म टेस्ट करवाया जाएगा। जिसके स्पर्म में पिता में पिता बनने की सबसे ज्यादा काबिलियत होगी, वही बनेगा विजेता।
511
क्रिस्टी ने फॉक्स चैनल को दिए इंटरव्यू में बताया कि अब वो 41 की हो गई हैं। साथ ही अभी-अभी एक रिलेशनशिप से बाहर आई हैं। वो परिवार शुरू करना चाहती थी। लेकिन ब्रेकअप के बाद अब वो इस तरीके से अपने होने वाले बच्चे के पिता की तलाश कर रही है।
611
लेबर ऑफ़ लव नाम के इस रियलिटी शो में सबकुछ है। रोमांटिक डेट्स, खूबसूरत विला, प्रतियोगियों को हर तरह की सुविधा भी दी जा रही है। लेकिन इन सबका एक ही गोल है, एक बच्चा।
711
शो की शुरुआत में आए सभी प्रतियोगियों से स्पर्म कलेक्ट किया जाएगा। ताकि ये पता चले कि उनकी फर्टिलिटी कैसी है? इसे पास करने के बाद ही वो आगे प्रतियोगिता में हिस्सा ले पाएंगे।
811
शो के डायरेक्टर लॉरेन गिरिओं ने बताया कि इसमें हिस्सा लेने वाले प्रतियोगियों को पता नहीं था कि उनसे स्पर्म कलेक्ट किया जाएगा। ये उनके लिए सरप्राइज था।
911
जब प्रतियोगियों को ये बात बताई गई कि उनके स्पर्म की फर्टिलिटी रेट ये डिसाइड करेगी कि वो आगे प्रतियोगिता में रहेंगे या नहीं, तो कई लोग हैरान रह गए थे।
1011
इस सीरीज में प्रतियोगी कई तरह से खुद को परफेक्ट पार्टनर और परफेक्ट पिता साबित करेंगे। उन्हें कई तरह के टास्क दिए जाएंगे, जिसमें पिता बनने की क्वालिटी जाँची जाएगी।
1111
इस शो को लेकर क्रिस्टी काफी उत्साहित हैं। उन्हें यकीन नहीं हो रहा है कि ये सारे लोग उन्हें परिवार बढ़ाने में मदद कर रहे हैं।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News