इस देश में रहते हैं सबसे ज्यादा पियक्कड़, एक साल में पी जाते हैं इतनी लीटर शराब

नयी दिल्ली: नीदरलैंड के राजा विलियम एलेक्जेंडर और रानी मैक्सिमा रविवार को यहां पांच दिन के भारत दौरे पर पहुंचेंगे। इस दौरान वह देश के शीर्ष नेतृत्व के साथ बैठक करेंगे, जिसका लक्ष्य द्विपक्षीय आर्थिक एवं राजनीतिक सहयोग को बढ़ाना है। बता दें कि नीदरलैंड के राजा का 2013 में राजकाज की बागडोर संभालने के बाद यह पहला भारत दौरा होगा। इस दौरान राजा और रानी नयी दिल्ली के अलावा मुंबई और केरल जायेंगे। बात अगर नीदरलैंड की करें, तो इस देश से जुड़ी कई ऐसी बातें हैं, जो इसे और देशों से अलग करती हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ फैक्ट्स बताने जा रहे हैं। 

Asianet News Hindi | Published : Oct 13, 2019 7:39 AM IST

17
इस देश में रहते हैं सबसे ज्यादा पियक्कड़, एक साल में पी जाते हैं इतनी लीटर शराब
नीदरलैंड में रहने वाले लोग सबसे लंबे होते हैं। बात अगर पुरुषों की करें तो उनकी एवरेज हाइट 1.84 मीटर होती है तो महिलाओं की हाइट 1.70 मीटर होती है। आजतक इस बात की वजह पता नहीं चाल पाई है।
27
नीदरलैंड का 26 प्रतिशत हिस्सा सी लेवल के नीचे है। जबकि 50 प्रतिशत हिस्सा समुद्र तल से मात्र 1 मीटर की ऊंचाई पर है। इस कारण बाढ़ में इस देश को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ता है।
37
यहां महिलाएं हॉस्पिटल की जगह घरों पर बच्चे पैदा करना पसंद करती हैं।
47
नीदरलैंड में लोगों को शराब का सेवन करना काफी पसंद है। यहां ज्यादातर दुकानों में 80 से ज्यादा वैरायटी की शराब मिलती है। यहां औसतन लोग साल भर में 74 लीटर बियर पी जाते हैं।
57
यहां लोगों से ज्यादा साइकिल नजर आती है। हर इंसान के पास कम से कम दो साइकिल होती है।
67
दुनिया में सेम सेक्स मैरिज को मान्यता देने वाला ये दुनिया का पहला देश है।
77
यहां लोग एक-दूसरे के गालों पर तीन बार किस करके हेलो बोलते हैं।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos