सनकी प्रेमी ने महिला पर फेंकी चिपचिपी चीज, रेशमी बालों का हाल देख फूट-फूटकर रो पड़ी

Published : Jul 31, 2020, 05:42 PM IST

हटके डेस्क: करण जोहर की फिल्म में आपने एक तरफ़ा प्यार की काफी तारीफ़ सुनी होगी। लेकिन ऐसा असल जीवन में शायद नहीं होता है। आपने कई एसिड अटैक के मामले पढ़े-सुने होंगे। जिसमें प्यार में असफल होने पर सनकी प्रेमी महिलाओं को अटैक कर देते हैं। लेकिन हाल ही में स्पेन से एक ऐसा मामला आया, जिसमें एक सनकी प्रेमी ने महिला पर एसिड नहीं बल्कि फेविकॉल से अटैक किया। इसके बाद महिला के बालों का ऐसा हाल हो गया कि उसे सीधे पार्लर जाना पड़ा। महिला को जिसने भी देखा वो हैरान हो गया। महिला पर उसके घर में ही अटैक किया गया। जब उसके घर के दरवाजे की बेल बजी। दरवाजा खोलने से पहले उसने सोचा भी नहीं था कि उसके साथ क्या होने वाला है...   

PREV
16
सनकी प्रेमी ने महिला पर फेंकी चिपचिपी चीज, रेशमी बालों का हाल देख फूट-फूटकर रो पड़ी

मामला स्पेन के वैलेंसिया से सामने आया, जहां एक महिला के ऊपर एक शख्स ने फेविकॉल से अटैक किया। महिला की स्किन भी इस अटैक में जल गई। 
 

26

महिला की पहचान 31 साल की मार्सेला टस्कन के रूप में हुई। मार्सेला के ऊपर उसके घर के दरवाजे पर अटैक हुआ। महिला की डोरबेल बजी और जब उसने दरवाजा खोला, तो उसके ऊपर अटैक हो गया। 

36

मूल रूप से कोलंबिया की रहने वाली मार्सेला के ऊपर सुबह 9 बजे अटैक हुआ। अटैकर ने दरवाजे पर पहले मार्सेला को फूलों का गुलदस्ता दिखाया। इसके बाद उसे महिला के पैर पर फेंक दिया।  
 

46

मार्सेला को उसके बेटे के सामने गाली देते हुए शख्स ने महिला के सिर पर एक टोपी पहना दी। और वहां से भाग गया।  महिला के माथे में जलन होने लगी। जब मार्सेला ने टोपी  हटाई तो उसने देखा कि उसमें फेविकोल भरा हुआ था। 
 

56

महिला के पूरे बाल चिपक चुके थे। बालों की ऐसी हालत देख मार्सेला रो पड़ी। उसने तुरंत पार्लर जाने का फैसला किया। रास्ते भर में जिसने भी उसे देखा वो हैरान रह गया  . 
 

66

इसके तुरंत बाद मार्सेला पार्लर गई,जहां जाने के बाद उसे पता चला कि अब उसके बाल की हालत ठीक नहीं की जा सकती। इसके बाद मार्सेला को अपने बाल शेव करवाने पड़े। बाद में मार्सेला ने इसकी कम्प्लेन पुलिस में की। अब इसकी जाँच की जा रही है। 


 

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories