समुद्र किनारे पिंक रबर में लपेट फेंका हुआ था 'बर्गर', खोलते ही अंदर से निकली खौफनाक चीज

Published : Sep 18, 2020, 01:39 PM IST

हटके डेस्क: सोते वक्त कई बार लोगों को बुरे सपने आ जाते हैं। इनपर किसी का कंट्रोल नहीं होता। इनमें से ज्यादातर सपने जागने के बाद इंसान भूल जाता है। लेकिन कई बार हमारी रियल लाइफ में कुछ ऐसा हो जाता है, जिसे भूल पाना नामुमकिन हो जाता है। ऐसी ही एक घटना के शिकार हुए  विस्कॉन्सिन में रहने वाले जिमी सेंडा। जिम्मी एक आर्टिस्ट हैं और वो समुद्र के किनारे मिलने वाली सीप और अन्य चीजों का इस्तेमाल अपने आर्ट वर्क में करते हैं। हाल ही में उनके साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसके बाद अभी वो सदमे में है। जिमी हर सुबह बीच पर टहलने जाते हैं। लेकिन कुछ दिनों पहले समुद्र किनारे उनके हाथ जो लगा, वो एक बुरे सपने जैसा है। उन्होंने समुद्र किनारे सिल्वर फॉयल में बर्गर जैसी दिख रही चीज को उठाया। लेकिन जब जिमी ने पैकेट खोला तो अंदर से खौफनाक चीज निकली। पैकेट में बर्गर नहीं, बल्कि इंसान का दिमाग पैक था।   

PREV
17
समुद्र किनारे पिंक रबर में लपेट फेंका हुआ था 'बर्गर',  खोलते ही अंदर से निकली खौफनाक चीज

मामला अमेरिका के विस्कॉन्सिन के सैमुएल मायर्स पार्क बीच से सामने आया। यहां एक आर्टिस्ट समुद्र किनारे सुबह-सुबह टहल रहा था। तभी उसकी नजर सिल्वर रंग के एक पैकेट पर पड़ी। 

27

पैकेट के ऊपर पिंक रंग का रबर बंधा हुआ था। जिमी नाम के इस शख्स को लगा कि उसके अंदर बर्गर होगा। खाने-पीने की चीज समझकर उसने पैकेट को खोला। 

37

लेकिन रबर हटाते ही उसके मुंह से चीख निकल गई। अंदर बर्गर नहीं, इंसान का दिमाग पैक किया हुआ था। उसने तुरंत पैकेट फेंका और पुलिस को कॉल लगाया। 
 

47

समुद्र किनारे आर्टिस्ट को मिले सिल्वर फॉयल के अंदर से इंसान का दिमाग मिलने से सनसनी फ़ैल गई। शख्स को पैकेट समुद्र के किनारे मिला था। 

57

मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और उसने पैकेट को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने अभी तक ये कंफर्म नहीं किया है कि वो इंसान का दिमाग है या कुछ और। 

67

मामले को लेकर जिमी ने बताया कि वो अक्सर सुबह समुद्र किनारे आता है। वहां मिलने वाली चीजों और कचरे से अच्छी और काम की चीजें पिक कर वो अपने आर्ट वर्क में इस्तेमाल करता है। 

77

जब उसकी नजर इस पैकेट पर पड़ी थी तो सबसे पहले उसे लगा कि ये बर्गर होगा। लेकिन फिर अंदर से आर्ट वर्क के लिए दूसरी चीजें मिलने की उम्मीद में उसने पैकेट खोला था। 

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories