खौफनाक: बेटी को बाथरूम ले गई मां, पहले निकाल ली आंख फिर कैंची से जीभ काट चबा-चबा कर खाया

Published : Jan 28, 2021, 07:57 AM IST

हटके डेस्क: दुनिया में क्राइम की कई शॉकिंग घटनाएं सामने आती हैं। कुछ मामले तो वीभत्स होते हैं। इनपर यकीन कर पाना लगभग नामुमकिन ही होता है। ऐसा ही एक शॉकिंग मामला इन दिनों ब्राजील से सामने आया है। यहां रहने वाली एक महिला ने अपनी पांच साल की बेटी को मारकर उसकी आंखें और जीभ काटकर खा लिया। महिला को शक था कि उसकी बेटी के ऊपर किसी भूत का साया था। इस वजह से उसने अपनी बेटी को मारकर खा लिया। जब पुलिस ने महिला को अरेस्ट किया, तब वो बेटी की बॉडी के बगल में बैठकर मंत्र पढ़ रही थी। पुलिस ने बच्ची की बॉडी को मेडिकल इवैलुएशन के लिए भेज दिया है। 

PREV
17
खौफनाक: बेटी को बाथरूम ले गई मां, पहले निकाल ली आंख फिर कैंची से जीभ काट चबा-चबा कर खाया

ब्राजील में एक पांच साल की बच्ची की दर्दनाक हत्या ने सभी को झकझोर का रख दिया। बच्ची की मां ने ही उसकी आंखें नोच ली और जुबान काट ली। इसके बाद चबा-चबा कर मांस खा लिया। 
 

27

महिला की पहचान जोसीमारे गोम्स के रूप में हुई। महिला ब्राजील के मारविल्हा में अपनी पांच साल की बेटी ब्रेंडा दा सिल्वा और अपने पिता के साथ रहती थी। वारदात वाले दिन जोसीमारे अपनी बेटी को लेकर बाथरूम में गई और आधे घंटे तक उसका मांस खाती रही।  

37

जोसीमारे की मां ने ही पुलिस को सुबह के चार बजे फोन कर घर बुलाया। जब पुलिस वहां पहुंची तब तक जोसीमारे ने अपनी बेटी की हत्या कर दी थी। उसने मासूम की आंखें नोच ली थी और उसकी जीभ आधी खा चुकी थी। 
 

47

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब जोसीमारे को पुलिस ने बाथरूम से निकाला तब वो नशे में थी। उसके मुंह में उसकी बेटी की जीभ थी। साथ ही देखने में वो बदहवास सी नजर आ रही थी। 
 

57

पुलिस द्वारा पकड़े जाने पर जोसीमारे ने कहा कि उसने अपनी बेटी को नहीं मारा है। उसकी बेटी जिंदा है। सिर्फ उसके अंदर घुसे शैतान की हत्या उसने की है। 

67

जोसीमारे को भी अस्पताल में एडमिट करवाया गया है। बताया जा रहा है कि महिला को मेंटल इश्यूज हैं। वो डिप्रेशन में है और उसे पैनिक अटैक्स आते हैं। 

77

जोसीमारे के पिता ने जब बाथरूम से खून निकलता देखा तब पुलिस को इसकी जानकारी दी। उसने ही दरवाजा तोड़कर खोला था। अंदर फर्श पर कैंची गिरी थी और मासूम की आंखें निकली हुई थी। ऐसा सीन देख जोसीमारे के पिता तक के हाथ-पांव फूल गए थे। 

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories