Published : Apr 23, 2020, 04:04 PM ISTUpdated : Apr 23, 2020, 04:12 PM IST
हटके डेस्क: कोरोना वायरस से दुनिया में तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है। इस वायरस को चीन की साजिश भी कहा जा रहा है। जहां चीन इसे चमगादड़ के मांस से फैलने की दुहाई दे रहा है, वहीं कुछ का कहना है कि इस वायरस को बाकायदा चीन ने लैब में बनाया और फिर साजिश के तहत दुनिया में फैलाया। चीन मुख्य तौर पर अमेरिका से बदला ले रहा था। उसका मेन टारगेट अमेरिका था लेकिन चपेट में आ गई पूरी दुनिया। कोरोना ने दुनिया के 200 से अधिक देशों को अपनी चपेट में ले लिया है। इस वायरस के कारण अभी तक दुनिया में कुल 26 लाख 47 हजार लोग संक्रमित हो गए हैं। साथ ही हर दिन के साथ मौत का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है। मरने वालों की संख्या 1 लाख 84 हजार पार है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं इस वायरस के कारण सबसे ज्यादा कौन से देश तबाह हुए हैं...
अमेरिका: चीन के इस वायरस ने सबसे ज्यादा अमेरिका में तबाही मचाई है। इस देश में सबसे ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं, साथ ही सबसे ज्यादा मौतें भी इसी देश में हुई है। अभी तक यहां कुल 8 लाख 49 हजार लोग संक्रमित हुए हैं, जबकि मरने वालों का आंकड़ा 47 हजार 6 सौ के पार है। अभी एक इस वायरस से 84 हजार लोग ठीक हो गए हैं। देश में हालात इतने बुरे हैं कि अब शवों को रखने के लिए जगह की कमी हो गई है।
210
स्पेन: अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा संक्रमित लोगों की संख्या स्पेन में है। यहां 2 लाख 8 हजार से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं। इनमें से 21 हजार लोगों की मौत हो गई है। स्पेन में इस वायरस को मात देने वालों की संख्या 86 हजार है। इस देश से कई वीडियोज सामने आए, जिसमें कई बॉडीज सड़कों पर गिरे दिखे।
310
इटली: यहां अभी तक संक्रमित मरीजों की संख्या 1 लाख 87 हजार से अधिक है। जबकि मौत का आंकड़ा 25 हजार पार है। 54 हजार लोग वायरस से ठीक हो गए हैं।
410
फ्रांस: इस देश में अचानक ही वायरस का प्रकोप फैल गया। यहां अभी तक संक्रमितों की कुल संख्या 1 लाख 59 हजार पार है। जबकि मरने वालों का आंकड़ा 21 हजार 3 सौ के पार है। देश के 40 हजार 5 सौ से अधिक लोगों ने कोरोना को हरा दिया है।
510
जर्मनी: इस देश में डेढ़ लाख से अधिक लोगों को कोरोना ने अपनी चपेट में ले लिया है। संक्रमितों के मुकाबले यहां मौत का आंकड़ा बाकी देशों से कम है। यहां अभी तक 5 हजार 3 सौ से अधिक लोग मौत के मुंह में समा चुके हैं। जबकि ठीक हुए लोगों की संख्या 1 लाख 33 सौ से ज्यादा है।
610
यूके: इस देश में अभी तक संक्रमितों की संख्या 1 लाख 33 हजार के पार है। मौत का आंकड़ा 18 हजार 1 सौ है। सबसे चिंता की बात ये है कि इस देश में अभी तक एक भी मरीज ऐसा सामने नहीं आया है, जो ठीक हुआ है।
710
तुर्की: इस देश में 98 हजार से अधिक लोगों को कोरोना ने अपनी चपेट में ले लिया है। यहां अभी तक 2 हजार 3 सौ से अधिक लोग मौत के मुंह में समा चुके हैं। जबकि ठीक हुए लोगों की संख्या 16 हजार से ज्यादा है।
810
ईरान: चीन के बाद इसी देश में कोरोना का कहर बरपा था। लेकिन फिर धीरे-धीरे यहां संख्या कम होती गई। हालांकि यहां लहर के साथ अचानक ही संक्रमितों की संख्या में तेजी दिखाई देती है। इस देश में 86 हजार से अधिक लोगों को कोरोना ने अपनी चपेट में ले लिया है। यहां अभी तक 5 हजार 3 सौ से अधिक लोग मौत के मुंह में समा चुके हैं। जबकि ठीक हुए लोगों की संख्या 63 हजार से अधिक है।
910
चीन: जिस देश ने इस वायरस को फैलाया, खुद उसके देश में भी स्थिति अच्छी नहीं है। चीन में इस वायरस से संक्रमित लोगों का सरकारी आंकड़ा करीब 83 हजार है। जबकि मरने वालों की संख्या साढ़े चार हजार से ज्यादा है। अभी तक यहां 77 हजार लोग ठीक हो चुके हैं। देश में दुबार से वायरस ने पैर फैलाए हैं।
1010
रूस: इस देश में 63 हजार से अधिक लोगों को कोरोना ने अपनी चपेट में ले लिया है। अचानक ही यहां संक्रमण का ग्राफ ऊपर गया है। यहां अभी तक 5 सौ से अधिक लोग मौत के मुंह में समा चुके हैं। जबकि ठीक हुए लोगों की संख्या करीब 5 हजार है।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News