हटके डेस्क: आपने नीला आसमान तो देखा होगा। कई बार जब तूफान जैसे हालात होते हैं तो आसमान का रंग काला भी हो जाता है। लेकिन क्या आपने कभी बैंगनी आसमान देखा है। हाल ही में सोशल मीडिया पर स्वीडन की तस्वीरें शेयर की गई, जहां आधी रात अचानक आसमान पर्पल हो गया। स्वीडन के गिस्लॉव शहर की ये फोटोज लोगों को हैरान करने के लिए काफी है। सभी हैरान थे कि आसमान का रंग पर्पल कैसे हो गया। जब इसका कारण पता चला तो लोगों की हैरानी और बढ़ गई। दरअसल, आसमान के रंग बदलने का कारण टमाटर थे। जी हां, टमाटरों के कारण आसमान का रंग बैगनी हो गया था। आइये आपको बताते हैं पूरा मामला...