दावा: कोरोना वायरस से तबाह हुआ ये मुस्लिम देश, हर तरफ प्लास्टिक में पड़े दिखे लाशों के ढेर

हटके डेस्क: चीन से शुरू हुआ कोरोना वायरस अब दुनिया के कई देशों में फ़ैल चुका है। इस जानलेवा वायरस ने चीन से निकलकर अब दुनिया के दूसरे देशों को निशाना बनाना शुरू किया है। चीन के बाद अब इसने तेजी से ईरान, साउथ कोरिया और इटली में पांव पसार लिया है। जहां दुनियाभर में इससे मरने वालों का आंकड़ा हर बीतते दिन के साथ बढ़ता जा रहा है वहीं इससे संक्रमित लोगों की संख्या में तेजी आ रही है। इस वायरस का ताजा हमला हुआ है ईरान पर। यहां तो कोरोना कहर बनकर टूट पड़ा है। लेकिन चीन की ही तरह इस मुस्लिम देश पर भी कोरोना की तबाही से जुड़ी सच्चाई छिपाने का आरोप लगा है। इस देश से एक वीडियो सामने आया है, जिसने हंगामा मचा दिया है। हालांकि, हम वीडियो की सच्चाई की पुष्टि नहीं करते  हैं। 
 

Asianet News Hindi | Published : Mar 5, 2020 11:28 AM IST / Updated: Mar 06 2020, 02:37 PM IST

115
दावा: कोरोना वायरस से तबाह हुआ ये मुस्लिम देश, हर तरफ प्लास्टिक में पड़े दिखे लाशों के ढेर
सोशल मीडिया पर ईरान का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को ट्विटर पर मैक्स हौरौते नाम के शख्स ने शेयर किया है।
215
इस वीडियो को ईरान के उत्तरी प्रान्त स्थित कोम शहर में रिकॉर्ड किया गया है। ये वीडियो एक अस्पताल का है।
315
वीडियो में एक शख्स ने अस्पताल में हर तरफ पड़ी लाशें दिखाई। हर एक कोने में काले प्लास्टिक में लिपटी ये लाशें देखना काफी शॉकिंग है।
415
स्थानीय पत्रकार के मुताबिक, इन लाशों को जलाया नहीं गया। क्योंकि जगह की कमी है। इस कारण सभी लाशें प्लास्टिक बैग में बंद कर अस्पताल में रखी गई थी।
515
बता दें कि ईरान में आधिकारिक रूप से इस वायरस से संक्रमित लोगों का आंकड़ा लगभग तीन हजार बताया गया है।
615
वहीं इस वीडियो के सामने आने के बाद इस आंकड़े पर यकीन करना नामुमकिन सा हो गया है।
715
इस वीडियो को अस्पताल के ही एक सदस्य ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।
815
ईरान में उपराष्ट्रपति सहित संसद के आठ सदस्य इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं। साथ ही इससे मरने वालों का आंकड़ा भी सौ के पार बताया गया है।
915
ईरान में वायरस को फैलने से रोकने के लिए नमाज के लिए लोगों को एक जगह जमा होने पर रोक लगा दी गई है।
1015
साथ ही ईरान में जेलों से कैदियों को छोड़ने का फैसला किया गया। ताकि कैदियों में ये वायरस ना फैले।
1115
ईरान पर देश में कोरोना वायरस से जुड़ी सही जानकारी छिपाने का आरोप लग रहा है। कहा जा रहा है कि वो वास्तविक आंकड़े छिपा रहे हैं।
1215
ईरान में कोरोना वायरस से पहली मौत की खबर 19 फरवरी को आई थी।
1315
इस वायरस की शुरुआत ईरान के पवित्र शहर कोम से हुई थी।
1415
अब सरकार इस वायरस की रोकथाम के लिए कीटनाशक का छिड़काव कर रही है। इसके अलावा सामूहिक कार्यक्रमों पर भी बैन लगा दिया गया है।
1515
इसके बावजूद वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos