बॉलीवुड की हॉट जोड़ी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की सगाई की खबरें मीडिया की सुर्खियों में बनी हुई हैं। यह जोड़ी अपने परिवार के साथ राजस्थान के रणथंभौर में मौजूद है। इनका ठिकाना राष्ट्रीय पार्क के नजदीक स्थित 'अमन-ए-खास रिसॉर्ट' है। इसे अमान-ए-खास भी कहते हैं। रणबीर और आलिया ही नहीं, रणथंभौर की भूमि सबको लुभाती है। रणथंभौर एक ऐतहासिक शहर है। यहां के किले को जीतने लंबे युद्ध लड़े गए। रणथंभौर अपने इतिहास और राष्ट्रीय पार्क के कारण हमेशा चर्चाओं में रहता है। ऐसा माना जाता है कि रणथंभौर के किले का निर्माण 10वीं शताब्दी में चौहान शासकों ने कराया था। हालांकि इससे पहले का मानता हैं। इस किले को यूनिस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया है।