आदमखोर मगरमच्छ को बेटे की तरह पाला, दुलारते हुए कर बैठी बड़ी भूल, मरने से पहले कहा- अब कभी नहीं करूंगी ऐसा

हटके डेस्क: लॉकडाउन में लोग घरों में बोर हो रहे हैं। ऐसे में कई लोग अपने पालतू जानवरों के साथ मस्ती कर समय काट रहे हैं। लेकिन साउथ कैरोलिना में रहने वाली एक महिला ने इस लॉकडाउन में अपने दोस्त के घर के पीछे तालाब में रहने वाले मगरमच्छ से दोस्ती कर ली। वो उसे अपने बच्चे की तरह मानने लगी थी। महिला मगरमच्छ से काफी दोस्ताना व्यवहार करती थी, लेकिन उसे क्या पता था कि जिसे वो अपने बेटे की तरह पाल रही है, वो उसे हजम करने के सपने देख रहा है। इस बीच पिछले हफ्ते 1 मई को जब वो मगरमच्छ को दुलारने उसके पास पहुंची, फिर जो हुआ, उसे देख सभी का कलेजा कांप गया.... 

Asianet News Hindi | Published : May 7, 2020 4:16 AM IST / Updated: May 07 2020, 01:31 PM IST

19
आदमखोर मगरमच्छ को बेटे की तरह पाला, दुलारते हुए कर बैठी बड़ी भूल, मरने से पहले कहा- अब कभी नहीं करूंगी ऐसा

साउथ कैरोलिना के किवावह आइलैंड में रहने वाली 58 साल की सिंथिया कोवर्ट की लाश पुलिस ने उसके दोस्त के घर के पीछे तालाब से बरामद की। 

29

कोवर्ट की हत्या उस तालाब में रहने वाले एक मगरमच्छ ने कर दी। ये वही मगरमच्छ था, जिसे कोवर्ट अपना बेटा कहती थी। जब कोवर्ट पर हमला हुआ उस समय उसके साथ उसके दोस्त भी थे। 

39


घटना 1 मई को शाम 5 बजे के करीब हुई।  कोवर्ट अपने दोस्तों के साथ तालाब के किनारे थी। उस तालाब में रहने वाले एक मगरमच्छ को वो अपना दोस्त बताती थी। उस मगरमच्छ ने पहले भी दो बार कोवर्ट पर हमला किया था, लेकिन महिला ने उसे मजाक करते हुए खेलने का तरीका बताया था।  

49

घटना के दिन कोवर्ट मगरमच्छ के बेहद नजदीक चली गई थी। वो उसके सिर पर हाथ फिराना चाहती थी। मगरमच्छ उसे काफी गौर से देख रहा था। अचानक उसने कोवर्ट पर हमला कर दिया।  

59

मगरमच्छ कोवर्ट को खींचकर तालाब के अंदर ले गया। उसके दोस्तों ने बताया कि जब मगरमच्छ कोवर्ट को ले जा रहा था, तब वो चिल्ला रही थी कि आगे से ऐसा नहीं करेगी।  

69

मगरमच्छ कोवर्ट को गहरे पानी में ले गया, जहां डूबने से उसकी मौत हो गई। कोवर्ट की बॉडी को लोकल अथॉरिटीज ने मगरमच्छ को शूट कर बाहर निकाला। 

79

कोवर्ट के दोस्तों ने बताया कि उन्होंने उसे मगरमच्छ के इतने नजदीक जाने से मना किया था। उन्होने खतरे को लेकर कोवर्ट को आगाह किया था, लेकिन उसने उनकी नहीं सुनी थी। 

89

कुछ दिनों पहले कोवर्ट के दोस्तों ने मगरमच्छ को एक हिरन का शिकार करते देखा था। जब उन्होंने कोवर्ट को उसके बारे में बताया तो उसने मजाक करते हुए कहा कि वो हिरन नहीं है। 

99

बीते 4 सालों में साउथ कैरोलिना में मगरमच्छ का शिकार बनी कोवर्ट तीसरी महिला है। इससे पहले दो बार ऐसे मामले सामने आये जब मगरमच्छ ने इंसान पर हमला किया था। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos