कहते हैं कि पैसा हाथों का मैल होता है! पैसा किसके पास टिकेगा और नहीं...यह कोई नहीं जानता। लेकिन पैसों के बारे में एक कहावत भी है कि लक्ष्मी-लक्ष्मी को खींचती है। ये हैं दुनिया के 11 सबसे बड़े रईस। पैसा इतना कि आधी दुनिया को खरीदकर अपनी जेब में रख सकते हैं। लेकिन अमीरों की लिस्ट में भी आना-जाना लगा रहता है। अब चीन के झोंग शानशान को ही देखिए! बोतलबंद पानी बेच-बेचकर साब दुनिया की रईस-11 में शामिल हो गए हैं। यह और बात है कि इन्होंने भारत के मुकेश अंबानी को रिप्लेस किया है। आइए पढ़ते हैं रइसों की कहानी...
चीन में बोतलबंद पानी का बिजनेस करने वाले झोंग शानशाह एशिया के नंबर-1 रईस हो गए हैं। दुनिया की टीम में वे 11वें नंबर पर हैं। झोंग ने रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के चेयरमैन मुकेश अंबानी को रिप्लेस किया है। आइए 11वें रईस से शुरू करते हैं कैप्टन यानी दुनिया के 1 नंबर रईस तक की कहानी...
212
आपदा में फायदा वाली कहावत झोंग पर सटीक बैठती है। वे बोतलबंद पानी बनाने वाली कंपनी नोंगफू स्प्रिंग और कोरोना वैक्सीन में जुटी वेन्टाई बायोलॉजिकल एंटरप्राइज कंपनी से जुड़े हैं। कोरोना वैक्सीन के चलते वेन्टाई के शेयर 2000% से ज्यादा उछल गए। बता दें कि झोंग पत्रकारिता, मशरूम की खेती और स्वास्थ्य सेवा जैसे करियर में अपना हुनर दिखा चुके हैं।
312
लैरी एलिसन को कोई मार्केटिंग एक्सपर्ट कहता है, तो कोई उन्हें स्ट्रांग बिजनेसमैन मानता है। लैरी ने चार शादियां कीं। उन्हें एक प्लेबॉय के रूप में भी देखा जाता है।
412
सर्जे ब्रिन ने अपने साथी लैरी पेज के साथ मिलकर गूगल इंक की नींव डाली थी। 1979 में जब ये 6 वर्ष के थे, तब इनके परिवार को अमेरिका बसना पड़ा था। सर्जे पहले खगोल वैज्ञानिक बनना चाहते थे, लेकिन यह सपना अधूरा रह गया। चूंकि वे यहूदी थे, इसलिए कम्यूनिस्ट पार्टी ने उन्हें प्रताड़ित किया। तब वे रूस में रहते थे।
512
स्टीव बिल्मर 2000 से 2014 तक माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ रहे। तब कंपनी अपने खराब दौर से गुजर रही थी। और यही कंपनी का सबसे खराब दौर रहा। ये बिल गेट्स के रूम पार्टनर रहे हैं। इन्होंने कुछ सालों तक प्रॉक्टर एंड गैंबल कंपनी में असिस्टेंट प्रोडक्शन के रूप में भी काम किया।
612
लैरी पेज पेज का जन्म ईस्ट लैंसिंग, मिशिगन अमेरिका में 26 मार्च 1973 को एक यहूदी परिवार में हुआ था। 6 साल की उम्र में इन्होंने कम्प्यूटर में रुचि लेना शुरू किया था। 1998 में पेज और इनके सहपाठी ब्रिन ने Google.inc की स्थापना की थी। शुरुआत में इन्होंने रिश्तेदारों से दस लाख डॉलर उधार तक लिए थे।
712
दुनिया के बड़े से बड़े धुरंधर निवेशक वॉरेन बफे के आगे झुकते हैं। इन्होंने अपना पहला शेयर 11 साल की उम्र में खरीदा था। यही नहीं, 13 साल की उम्र से टैक्स भरते आ रहे हैं। बफेट ने अपनी 99 परसेंट संपत्ति को दान करने का ऐलान किया है। अब तक वो 41 बिलियन डॉलर दान कर चुके हैं।
812
2007 में जब मार्क जकरबर्ग 23 साल के थे, तब वे फेसबुक की जबर्दस्त सफलता से अरबपति बन गए थे। वे 12 साल की उम्र से कम्प्यूटर चला रहे थे। 17 साल की उम्र में जकरबर्ग ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर सिनेप्स मीडिया प्लेयर बनाया था। 2004 में दोस्तों के साथ मिलकर फेसबुक बनाया था।
912
बर्नार्ड अर्नोल्ट लग्जरी गुड्स कंपनी एलवीएमएच के चेयरमैन और सीईओ हैं। इन्होंने 1984 में लग्जरी गुड्स मार्केट में कदम रखा था। इनके आर्ट कलेक्शन में पिकासो और वारहोल की पेंटिंग्स शामिल हैं।
1012
बिल गेट्स का पूरा नाम विलियम हेनरी गेट्स है। एक साधारण परिवार में जन्मे बिल ने 1975 में माइक्रोसॉफ्ट की नींव डाली थी। बिल गेट्स पर्सनल कम्प्यूटर क्रांति के जनक माने जाते हैं। यानी उन्होंने घर-घर कम्प्यूटर पहुंचा दिया।
1112
इलॉन मस्क की रॉकेट कंपनी ने 4 एस्ट्रोनॉट्स का अंतरिक्ष भेजा था। एक समय था, जब वे अपनी कंपनी टेस्ला को एपल को बेचना चाहते थे। कुछ समय पहले वे कोरोना का शिकार हो गए थे।
1212
जेफ बेजोस ने 1994 मे अमेजन की शुरुआत की थी। उससे पहले वे पुरानी किताबें बेचते थे। 1995 में उन्होंने एक वेबसाइट बनाई। एक रिपोर्ट के अनुसार, 1997 यानी 2 साल में इनकी कंपनी का 150 देशों में विस्तार हो चुका था। ग्राहक थे 15 लाख।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News