हर 30 दिन में बच्चे पैदा कर सकती है ये मादा, नरों के बीच रहकर पूरी जिंदगी रहती है प्रेग्नेंट

हटके डेस्क: दुनिया के हर स्तनधारी जीव के प्रेग्नेंसी का अलग-अलग नियम होता है। इंसान जहां 9 महीने अपने गर्भ में बच्चा रखता है वहीं कई जानवरों में ये समय अलग होता है। लेकिन दुनिया में एक ऐसा जानवर है, जो अपनी पूरी जिंदगी प्रेग्नेंट रहता है। जी हां, एक बच्चे को जन्म देने से पहले ही वो दुबारा प्रेग्नेंट हो जाता है और हर 30 दिन में बच्चे पैदा करता है। कंगारू प्रजाति प्रजाति में गिने जाने वाले वॉल्बी अपने वीयर्ड प्रेग्नेंसी की वजह से मशहूर हैं। इस प्रजाति की मादाएं अपनी पूरी जिंदगी प्रेग्नेंट रहती हैं। साथ ही एक बच्चे को जन्म देने से दो या तीन दिन पहले ही वो दुबारा प्रेग्नेंट हो जाती हैं। वॉल्बी और कंगारुओं की प्रेग्नेंसी में बस इतना अंतर होता है कि कंगारू बच्चे को पैदा करने के दो या तीन दिन बाद प्रेग्नेंट हो जाते हैं जबकि वॉल्बी जन्म देने से पहले। 
 

Asianet News Hindi | Published : Dec 14, 2020 6:10 AM IST

18
हर 30 दिन में बच्चे पैदा कर सकती है ये मादा, नरों के बीच रहकर पूरी जिंदगी रहती है प्रेग्नेंट

वॉल्बी अकेला ऐसा प्राणी है जो अपनी पूरी जिंदगी प्रेग्नेंट रहता है। सबसे ख़ास बात ये कि जानवर प्रेग्नेंसी के दौरान भी अपने बच्चों को दूध पिलाता रहता है। वॉल्बी को कंगारू के परिवार का ही कहा जाता है।  
 

28

वॉल्बी के बारे में यूनिवर्सिटी ऑफ मेलबर्न और बर्लिन के लेबनीज इंस्टीट्यूट फॉर जू एंड रिसर्च के शोधकर्ताओं ने लोगों को बताया। ये जानवर हर 30 दिन में बच्चे को जन्म दे सकता है। 
 

38

साथ ही एक बच्चे के जन्म से पहले ही ये दुबारा प्रेग्नेंट हो जाता है। आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर ये कैसे पॉसिबल है? लेकिन ऐसा सच में होता है। इसके पीछे वजह है वॉल्बी के बच्चेदानी की संरचना।  

48

दरअसल, वॉल्बी के पेट में दो यूटरस होते हैं। कंगारू में भी यही केस होता है। दो यूटरस के साथ इनके दो ओवरी भी होते हैं। ऐसे में ये दोनों ही यूटरस का इस्तेमाल कर एक साथ दो बार प्रेग्नेंट हो जाते हैं।  
 

58

जब मादा वॉल्बी को लगता है कि अब वो कभी भी बच्चे को जन्म देने वाली है, तब वो दूसरे भ्रूण को तैयार करने लगती है। इनके गर्भ में पूरी जिंदगी बच्चे रहते हैं। एक भी सेकंड नहीं आता जब ये प्रेग्नेंट नहीं होते। 
 

68

वॉल्बी और कंगारू की प्रेग्नेंसी हैबिट लगभग एक जैसी है। दोनों के ही दो-दो यूटरस और ओवरी होते हैं। बस अंतर इतना है कि कंगारू बच्चे को जन्म देने के दो से तीन दिन बाद प्रेग्नेंट होते हैं जबकि वॉल्बी उससे पहले ही। 

78

रिसर्चर्स ने 10 वॉल्बी पर शोध किया था। इस दौरान उन्होंने पाया कि  जैसे ही वो बच्चे को जन्म देते हैं वैसे ही दूसरा बच्चा यूटरस में डेवलप होने लगता है। इस प्रक्रिया को एम्‍ब्रायोनिक डायपॉज (Embryonic Diapause) कहा जाता है। 

88

 वॉल्बी की प्रेग्नेंसी में एक और मजेदार बात ये है कि वो अपने गर्भ के दूसरे बच्चे का जन्म खुद रोक सकती है। वो तब तक दूसरे बच्चे के जन्म को रोकती है जब तक पहला चलने ना लगे। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos