15 बीवी और 23 बच्चों का पिता है ये राजा, कोरोना के बीच इस साल फिर करेगा नई पत्नी का चुनाव

Published : Aug 16, 2020, 12:59 PM ISTUpdated : Aug 16, 2020, 01:01 PM IST

हटके डेस्क: दुनिया कोरोना वायरस की वजह से परेशान है। इस वायरस ने लगभग हर देश को नुकसान पहुंचाया है। कई महीनों से लगे लॉकडाउन की वजह से लोगों के पास पैसों की कमी है। ऐसे में ज़रा उनके बारे में सोचिये जो पहले से ही गरीबी रेखा के नीचे रह रहे थे। किसी भी देश की सरकार का फर्ज होता है अपनी जनता के लिए ऐसे हालात में सही फैसले लेने का। लेकिन शायद अफ्रीका के स्वाजीलैंड के राजा को इसकी कोई परवाह नहीं है। तभी तो भूख से मरती जनता को लेकर उन्हें कोई फ़िक्र नहीं है। वो आराम से अपनी आलीशान जिंदगी के मजे ले रहा है। यहां के राजा मस्वाती थर्ड की चर्चा उसके अय्याशी भरी जिंदगी के कारण होती है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं इस राजा की विवादित जिंदगी के बारे में... 

PREV
19
15 बीवी और 23 बच्चों का पिता है ये राजा, कोरोना के बीच इस साल फिर करेगा नई पत्नी का चुनाव

वैसे तो आज के समय में काफी कम देश ही रह गए हैं, जहां राजाओं का राज चलता है। ऐसा ही एक देश है स्वाजीलैंड। ये अफ्रीका में आता है। इसके राजा का नाम मस्वाती थर्ड है। 
 

29

2018 में मस्वाती ने देश का नाम बदल कर द किंगडम ऑफ इस्वातिनी कर दिया था। ऐसा देश की आजादी के 50 साल पुरे होने की ख़ुशी में किया गया था। इस देश की जनसँख्या 13 लाख है। 
 

39

देश में भीषण गरीबी है। यहां रहने वाली जनता में 63 प्रतिशत गरीबी रेखा के नीचे रहते हैं। लेकिन देश के राजा को इससे कोई मतलब नहीं है। वो अपनी आलीशान जिंदगी जीता है।  

49

मस्वाती की गिनती दुनिया के सबसे अमीर राजाओं में होती है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, मस्वाती के पास अभी 14 अरब से ज्यादा की संपत्ति है। 

59

बात अगर राजा के कार कलेक्शन की करें तो उसके पास 19 रॉल्स रॉयस, 20 मर्सीडीज, और 12 बीएमडब्ल्यू है। कार कलेक्शन के अलावा इस राजा का एक और शौक है, जिसे रिवाज के नाम पर किया जाता है। 

69

इस देश में हर साल अगस्त से लेकर सितंबर तक 'उम्हलांगा सेरेमनी' की जाती है। इसमें देश की 10 हजार से अधिक कुंवारी लड़कियां हिस्सा लेती है। इनमें से राजा किसी एक से शादी कर उसे अपनी पत्नी बनाता है। 

79

यानी ये राजा हर साल एक नई लड़की से शादी रचाता है। इस चुनाव के लिए लड़कियां कपड़े उतार कर राजा को रिझाती है। इसके बाद उनमें से ही राजा किसी एक को चुनता है। 

89

अभी तक मस्वाती ने 15 शादियां की है। इन शादियों से उसके कुल 23 बच्चे हैं। हालांकि, पहली दो पत्नियों को ही शाही दर्जा दिया गया है। 

99

ये राजा 2015 में भारत दौरे पर आया था। उस दौरान उसके साथ उसकी 15 रानियां, बच्चों की फ़ौज पर 100 नौकर आए थे। उन्हें ठहराने के लिए एक फाइव स्टार होटल में 200 कमरे बुक किये गए थे। 

Recommended Stories