Published : Sep 05, 2020, 01:47 AM ISTUpdated : Sep 05, 2020, 01:48 AM IST
हटके डेस्क: आज 5 सितंबर को भारत में टीचर्स डे यानी शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। हर शख्स की जिंदगी में शिक्षक का सबसे बड़ा रोल होता है। जब किसी स्थिति में इंसान फंस जाता है या उसे कन्फ्यूजन होने लगती है, तब मदद के लिए सामने आते हैं शिक्षक। लेकिन जरुरी नहीं कि ये शिक्षक आपके स्कूल-कॉलेज के टीचर या प्रोफ़ेसर हों। हर वो व्यक्ति जो आपको सीख दे, वो है शिक्षक। बात अगर भारत की करें तो यहां हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। लेकिन आपको बता दें कि बात अगर दुनिया के दूसरे देशों में टीचर्स डे अलग दिन मनाया जाता है। वर्ल्ड टीचर्स डे 5 अक्टूबर को मनाया जाता है। यूनेस्को ने 1994 से इसे शुरू किया था। लेकिन दुनिया के कई देश अपने हिसाब से अलग-अलग तारीख को टीचर्स डे मनाते हैं....
भारत: यहां सितंबर को टीचर्स डे मनाते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर 5 सितंबर ही क्यों? तो आपको बता दें कि इस दिन भारत के प्रथम उप-रष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म हुआ था। उनके बर्थडे को ही टीचर्स डे के तौर पर मनाया जाता है। डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन बेहतरीन शिक्षक थे। सबसे बड़ी बात कि उन्हें 27 बार नोबेल पुरस्कार के लिए नामित किया गया था।
29
ऑस्ट्रेलिया: यहां अक्टूबर महीने के आखिरी शुक्रवार को टीचर्स डे मनाया जाता है। लेकिन अगर आखिरी शुक्रवार को 31 अक्टूबर पड़ता है, तब इसे 7 नवंबर को मनाया जाता है। इसके पीछे ख़ास वजह है। 31 अक्टूबर को हेलोवीन डे होता है। ऐसे में टीचर्स डे की तारीख आगे कर दी जाती है।
39
चीन: इस देश में 10 सितंबर को टीचर्स डे मनाया जाता है। हालांकि किसी ने नहीं बताया कि इस तारीख को क्यों चुना गया? 1985 में पहली बार यहां टीचर्स डे मनाया गया था। इस दिन स्टूडेंट्स टीचर्स को कार्ड्स और फूल गिफ्ट करते हैं।
49
पाकिस्तान: भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में 5 अक्टूबर को ही शिक्षक दिवस मनाया जाता है। इंटरनेशनल टीचर्स डे को ही इस देश ने सेलेब्रेशन के लिए चुना है।
59
यूएसए: यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका में हर साल टीचर्स एप्रिशिएशन वीक सेलेब्रेट किया जाता है। ये मई महीने के पहले हफ्ते में मनाया जाता है। इस हफ्ते के मंगलवार को टीचर्स डे के तौर पर मनाया जाता है।
69
नाइजीरिया: यहां भी 5 अक्टूबर को टीचर्स डे मनाया जाता है। भारत से उलट यहां इस दिन हर स्कूल-कॉलेज में छुट्टी के रूप में टीचर्स को गिफ्ट दिया जाता है।
79
नेपाल: इस देश में गुरु पूर्णिमा को टीचर्स डे के तौर पर मनाया जाता है। ये अशद शुक्ल पूर्णिमा को मनाया जाता है जो जुलाई के बीच में पड़ता है। चाँद के हिसाब से डेट्स बदलते हैं।
89
इराक: 1 मार्च को यहां टीचर्स डे मनाया जाता है। इस दिन शिक्षकों को तोहफे दिए जाते हैं या दी जाती है। जूनियर क्लास के बच्चों को सीनियर पढ़ा देते हैं।
99
इंडोनेशिया: यहां 25 नवंबर को टीचर्स डे मनाया जाता है। इस दिन ही यहां इंडोनेशियन टीचर्स एसोसिएशन बना था। इस दिन छुट्टी तो नहीं मिलती लेकिन स्कूल में कल्चरल प्रोग्राम्स जरूर होते हैं।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News