बुल्गारिया की मशहूर भविष्यवक्ता बाबा वेंगा ने दुनिया और बड़े लोगों को लेकर कई भविष्यवाणी की थीं। इनमें से कई 2020 के बाद की हैं। यानी इनका प्रभाव 2021 से दिखाई देगा। बता दें कि अमर भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस के बाद बाबा वेंगा की भविष्यवाणी सबसे सटीक साबित हुई हैं। बाबा वेंगा का जन्म 1911 में हुआ था। 12 वर्ष की उम्र में अपनी आंखों की रोशनी खोने वाली बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों पर दुनिया पूरा भरोसा करती है। बाबा वेंगा का 1966 में निधन हो गया था। जानिए कब-कहां और किसके साथ क्या घट सकता है..
बाबा वेंगा की पहले की कई भविष्यवाणी सही साबित हो चुकी हैं, इसलिए इन्हें लेकर भी दुनिया सतर्कता बरत रही है। जैसे सोवियत संघ के विघटन, 9/11 अटैक, प्रिंसेस डायना की मौत, जापान में भूकंप जैसी भविष्यवाणी सच साबित हुई हैं।
210
नास्त्रेदमस के बाद अगर सबसे ज्यादा किसी की भविष्यवाणी सच साबित हुई हैं, तो वो बाबा वेंगा की हैं। उनकी 90 प्रतिशत तक भविष्यवाणी सच साबित हुई हैं। बाबा वेंगा ने 5079 तक की भविष्यवाणी की हैं।
310
बाबा वेंगा ने बहुत पहले बता दिया था कि 2021 रूस के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। उसके आसपास उल्का पिंड गिरेंगे। यानी भविष्य दांव पर लग सकता है।
410
बाबा वेंगा ने एक और चौंकाने वाली भविष्यवाणी की थी। उसके मुताबिक यूरोप बुरे आर्थिक संकट में फंस सकता है। वहीं, रूस के राष्ट्रपति(व्लादिमीर पुतिन) की जान को खतरा हो सकता है।
510
हाल में अमेरिकी राष्ट्रपति का चुनाव हारे डॉनाल्ड ट्रप के लिए नया साल कई परेशानी लेकर आ सकता है। उन्हें गंभीर बीमारी घेरेगी। वे बहर तक हो सकते हैं।
610
पृथ्वी पर प्राकृतिक आपदाओं का खतरा मंडरा रहा है। भविष्यवाणी के अनुसार, आने वाले समय में कई भयंकर आपदाएं आएंगी।
710
बाबा वेंगा ने एक भविष्यवाणी यह भी की थी कि अगले 200 साल में वैज्ञानिक पृथ्वी पर जीवन कैसे आया, यह पता चला लेंगे।
810
आने वाले समय में टेक्नोलॉजी अपने चरम पर होगी। अभी तक हम हवाई जहाज ही उड़ते देखते हैं, आने वाले समय में ट्रेनें भी सोलर एनर्जी से उड़ेंगी।
910
कोरोना के चलते दुनियाभर के निशाने पर आए चीन का प्रभाव बढ़ेगा। ड्रैगन दुनियाभर में अपना वर्चस्व दिखाएगा।
1010
2021 में कैंसर जैसी घातक बीमारियों के निदान का रास्ता मिलेगा। यानी यह खत्म हो जाएगी।