Published : Jan 26, 2021, 10:07 AM ISTUpdated : Jan 29, 2021, 06:29 PM IST
दुनिया में चीन ऐसा देश है, जिसकी जनसंख्या सबसे अधिक है। यहां 143 करोड़ लोग बसते हैं। लिस्ट में दूसरा नाम भारत का आता है। यहां की जनसंख्या 137 करोड़ से ज्यादा है। दुनिया का आबादी हर सेकंड बढ़ रही है। 1989 को पहली बार 11 जुलाई को वर्ल्ड पॉपुलेशन डे मनाने की घोषणा की गई थी। मकसद था, जनंसख्या पर काबू करना। 2021 तक दुनिया की आबादी 7.7 अरब हो चुकी है। आइए देखते हैं दुनिया के टॉप 20 सबसे अधिक जनसंख्या वाले शहर...
यह चीन का सबसे बड़ा शहर है। यह देश के पूर्वी भाग में यांग्त्जे़ नदी के डेल्टा पर स्थित है। शंघाई पहले मछुआरों का देश था। सांग राजवंश(960-1279) के दौरान शंघाई को एक गांव से बाजार में तब्दील कर दिया गया था।
220
बीजिंग, चीन
2.15 करोड़
यह चीन की राजधानी है। बीजिंग का अर्थ है उत्तरी राजधानी। बीजिंग 1949 में साम्यवादी क्रांति के बाद से लगातार चीन की राजधानी है। 1828 से पहले बीजिंग विश्व का सबसे बड़ा नगर हुआ करता था।
320
दिल्ली, भारत
1.67 करोड़
दिल्ली भारत की राजधानी है। 1483 वर्ग किमी में फैला यह शहर जनसंख्या की दृष्टि से भारत का दूसरा सबसे बड़ा महानगर है। इसका इतिहास सिंधु घाटी सभ्यता से जुड़ा है। दिल्ली के नाम के पीछे कहा जाता है कि यह प्राचीन राजा ढिल्लु से संबंधित है। कुछ इतिहासकार इसे दहलीज का विकृत रूप मानते हैं। इसका हिंदुस्तान में अर्थ होता है चौखट।
420
लेगोस, नाइजीरिया
1.60 करोड़
लेगोस पश्चिमी अफ्रीका के नाइजीरिया देश का सबसे बड़ा शहर है। लेगोस शब्द पुर्तगाली भाषा से निकला। इसका अर्थ होता है झीलें। वैसे बताते हैं कि इस शहर का सही नाम लेगोस है, लेकिन कुछ लोग इसे लागोस बोलते हैं, जो गलत है।
520
तियानजिन, चीन
1.52 करोड़
यह उत्तरी चीन का एक महानगर है। यह चीनी गणराज्य के पांच राष्ट्रीय केंद्रीय शहरों में एक है। यह उत्तरी चीन का सबसे बड़ा तटवर्ती शहर है।
620
कराची, पाकिस्तान
1.49 करोड़
कराची पाकिस्तान की सबसे बड़ा शहर है। यह सिंध प्रांत की राजधानी है। यह अरब सागर के तट पर बसा शहर है। यह 3527 किमी वर्ग किलोमीटर में फैला है। यह पाकिस्तान के जनक जिन्ना की जन्मस्थली है। इसका इतिहास 5000 साल पुराना माना जाता है।
720
चेंगदू, चीन
1.44 करोड़
यह दक्षिण-पश्चिम चीन के सिचुआन प्रांती की राजधानी है। यह शहर आर्थिक, यातायात और उद्योग की नजर से एक महत्वपूर्ण नगर है। प्राचीनकाल में चेंगदू चीन का हिस्सा नहीं, बल्कि सानशिंगदुई नामक कांस्य युग संस्कृति का केंद्र था। इस पर चिन राजवंश ने 316 ईसापूर्व में कब्जा कर लिया था। चेंगदू अपने चायखाने के लिए प्रसिद्ध है।
820
इस्तांबुल, तुर्की
1.41 करोड़
इतिहास में कस्निया के नाम से प्रसिद्ध इस्तांबुल तुर्की का सबसे बड़ा शहर है। यह सांस्कृतिक और आर्थिक केंद्र भी है। यह शहर सबसे प्राचीन क्षेत्र 7 पहाड़ियों पर बना है। यहां हर चोटी पर एक मस्जिद है।
920
टोक्यो, जापान
1.35 करोड़
यह जापान की राजधानी है। यह करीब 80 किमी वर्ग क्षेत्र में फैला है। टोक्यो को मूलरूप से ईडो के नाम से जाना जाता है। इसका जापानी में अर्थ होता है मुहाना। 1868 में इसे जापान की राजधानी बनाया गया था।
1020
गुआंगझू, चीन
1.30 करोड़
इसे ग्वांगझो, केंतोन वा क्वांगचो के नाम से भी जाना जाता है। यह पर्ल नदी पर एक बंदरगाह है। माना जाता है कि 214 ईपूर्व इस शहर का निर्माण पन्यु शहर के रूप में हुआ था।
1120
मुंबई, भारत
1.24 करोड़
यह भारत के पश्चिम तट पर स्थित महानगर है। यह देश की सर्वाधिक आबादी वाली शहर है। यूरोप, अमेरिका, अफ्रीका और पश्चिमी देशों से जलमार्ग या वायुमार्ग से आने वाले जहाज सबसे पहले मुंबई आते हैं। यहां फिल्म इंडस्ट्री होने से सपनों का शहर भी कहते हैं।
1220
मॉस्को, रूस
1.28 करोड़
यह रूस की राजधानी है। यह यूरोप का सबसे बड़ा शहर है। यह शहर मोस्कवा नदी के तट पर बसा है। यह सोवियत संघ और प्राचीन रूसी साम्राज्य की राजधानी भी रहा है। इसे दुनिया के अरबपतियों का शहर भी कहते हैं।
1320
साओ पाओलो, ब्राजील
1.20 करोड़
यह ब्राजील का सबसे बड़ा शहर है। यह शहर संस्कृति, व्यापारिक और मनोरंजन का सबसे बड़ा केंद्र है। इस शहर का नाम संत पाल के सम्मान में रखा गया है।
1420
लाहौर, पाकिस्तान
1.11 करोड़
यह पाकिस्तान के प्रांत पंजाब की राजधानी है। यह पाकिस्तान में दूसरा बड़ा आबादी वाला शहर है। लाहौर रावी और वाघा नदी के तट पर भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित है।
1520
शेनजेन, चीन)
1.04 करोड़
यह चीन का आधुनिक महानगर है। इस शहर में बड़े-बड़े माल हैं। इसे रईसों की मनोरंजन का शहर भी कह सकते हैं।
1620
जकार्ता, इंडोनेशिया
1.00 करोड़
यह इंडोनेशिया की राजधानी है। इसका पूरा नाम बटाबिया है। 1945 में आजादी के बाद इसे इंडोनेशिया की राजधानी बनाया गया। जकार्ता कपड़े, शिल्प और फैशन प्रोडक्ट्स के लिए जाना जाता है।
1720
सियोल, दक्षिण कोरिया
0.99 करोड़
सियोल दक्षिण कोरिया की राजधानी है। यह हान नदी के किनारे बसा है। सियालो हान नदी के किनारे बसा है। इसे दक्षिण कोरिया का सबसे बड़ा शहर माना जाता है।
1820
वुहान, चीन
0.99 करोड़
वुहान कोरोना वायरस फैलाने के कारण चर्चा में आया था। यह हुबेई प्रांत की राजधानी है। यह चीन में सबसे अधिक जनसंख्या वाला शहर है।
1920
किंशासा, कॉन्गो
0.97 करोड़
किंशासा अफ्रीका के कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य देश की राजधानी है और सबसे बड़ा शहर है। यह कांगो नदी के किनारे बसा है। यह 910 किमी वर्ग एरिया में फैला है।
2020
काहिरा, मिस्र
0.92 करोड़
नील नदी के किनारे बसा काहिरा अफ्रीका महाद्वीप का सबसे बड़ा नगर है। अपने 3000 सालों के इतिहास में यह विभिन्न मिस्र शासकों की राजधानी रहा। यहां मौजूद पिरामिड दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News