Published : May 24, 2020, 10:22 AM ISTUpdated : May 24, 2020, 12:27 PM IST
हटके डेस्क: विमान सेवा का उपयोग इंसान समय बचाने को करता है। लेकिन हादसे कभी भी हो सकते हैं। विमान हादसों का इतिहास काफी पुराना रहा है। दुनिया में ऐसे कई विमान हादसे देखने को मिले हैं, जिनमें सभी यात्रियों की जान चली गई। कोरोना महामारी के इस दौरान में दुनिया अचानक तब स्तब्ध रह गई जब 22 मई को कराची में भीषण विमान दुर्घटना की खबर सामने आई। ये हादसा लैंडिंग से चंद मिनट पहले ही हुआ। विमान में कुल 99 यात्री सवार थे, जिनमें से 97 की मौत हो गई। इस भीषण हादसे में मात्र 2 लोग बच पाए। आज हम आपको बताने जा रहे हैं इस विमान हादसे में बचे ये दो यात्री आखिर कौन सी सीट पर बैठे थे? वो दो चमत्कारिक सीट्स, जिसपर बैठे लोगों की जान विमान हादसे में जाने के सबसे कम होते हैं...
पाकिस्तान एयरलाइन्स एयरबस A320 के क्रैश होने के बाद उसमें सवार 99 में से 97 यात्रियों की जान चली गई। इस विमान हादसे में मात्र 2 लोग जिन्दा बच पाए।
215
हादसे में बचे पहले यात्री की पहचान ज़फर मसूद के रूप में हुई। ज़फर बैंक ऑफ़ पंजाब के प्रेसिडेंट हैं। वो फ्लाइट में सीट 1C पर बैठे थे। वहीं इस हादसे में बचे दूसरे यात्री की पहचान मोहम्मद जुबैर के रूप में हुई। वो पेशे से इंजिनियर हैं। वो फ्लाइट में सीट नंबर 10C मैं बैठे थे। यानी इस हादसे में बचे दोनों ही यात्री आइल सीट पर थे।
315
बैंक ऑफ पंजाब के ज़फर मसूद को जलते विमान के मलबे से खींचकर बाहर निकाला गया तह। उन्हें 4 फ्रैक्चर आए हैं लेकिन उनकी हालत अब ठीक है।
415
वहीं दूसरे सर्वाइवर ज़ुबैर की जान 10 फ़ीट की ऊंचाई से कूदने के कारण बच पाई। उन्होंने हादसे की पूरी कहानी मीडिया को बताई कि कैसे तीन बार लैंडिंग के असफल प्रयास के बाद चौथी बार में ये हादसा हुआ।
515
इस विमान हादसे में पाकिस्तानी आर्मी मेजर अदनान की मौत हो गई। उनके अंतिम संस्कार में शामिल परिजनों की तस्वीर।
615
हादसे के बाद इस तरह डेड बॉडीज को रखा गया। परिजन आकर अपने जानने वालों की लाश पहचान कर ले जाते हुए।
715
कराची के एक मुर्दाघर में अपने परिचित की लाश के पास विलाप करते परिजन। एविएशन ऑफिसर्स ने बताया कि ये हादसा कराची के साउथर्न पोर्ट सिटी में हुआ।
815
हादसे में अपने परिवार वाले को खोने के बाद उसके शव को ले जाते विलाप करते परिजन की तस्वीर।
915
हादसे की जानकारी मिलते ही फ्लाइट से जो यात्री ट्रेवल कर रहे थे, सबके परिजन मौके पर पहुंचे और अपनों की लाशों की पहचान कर ले जाते दिखे।
1015
हादसे से ठीक पहले विमान की खींची गई तस्वीर। इसमें इंजिन के पास काले रंग का एक मार्क नजर आ रहा है। साथ ही लैंडिंग गियर भी उठा हुआ नजर आया।
1115
हादसे के बाद मलबे को समेटने के लिए बुलडोजर लाया गया। जिसने रेसिडेंशियल एरिया में गिरे प्लेन के हिस्सों को साफ़ किया।
1215
हादसे के ठीक बाद कुछ ऐसा दिखा वो एरिया, जहां ये प्लेन क्रैश किया था।
1315
विमान गिरने के बाद वहां सड़क पर मौजूद एक महिला घायल हो गई। उसका रेस्क्यू करते लोग।
1415
हादसे के बाद एक घर की छत पर फैला मलबा। 90 मिनट की इस उड़ान का ऐसा अंजाम होगा किसी ने सोचा भी नहीं था।
1515
हादसे में मारे गए लोगों की लाश बटोरने की तैयारी करते मेडिकल स्टाफ।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News