मजबूत है कलेजा तभी 1 मिनट तक देखें 120 साल पुरानी ये तस्वीर, आंखों से नींद उड़ा रही हैं 15 लड़कियों की PHOTO

Published : Oct 09, 2020, 11:12 AM IST

हटके डेस्क: तस्वीरें यादें सहेजने का परफेक्ट तरीका है। आप मोमेंट्स को कैद कर लेते हैं। इसके बाद जब भी इन फोटोज को देखते हैं, आप एक बार फिर उस मोमेंट को जी लेते हैं। कई ऐसी फोटोज होती हैं जिससे मजेदार मोमेंट्स जुड़े होते हैं, तो कुछ ऐसे भी होते हैं जिन्हें लोग याद नहीं करना चाहते। इन दिनों सोशल मीडिया पर साल 1900 में खींची गई एक फोटो ख़ास वजह से वायरल हो रही है। इस फोटोज में कई लड़कियां हंसती दिखाई दे रही हैं। ना तो इन लड़कियों को ना ही फोटोग्राफर को अंदाजा था कि वो कैमरे में क्या कैद करने वाला है? जब सालों बाद लोगों की नजर इस तस्वीर पर पड़ी, तब उन्हें इसमें बेहद डरावनी चीज नजर आई। देखिए क्यों नॉर्मल सी इस तस्वीर की इन दिनों इतनी चर्चा हो रही है...

PREV
18
मजबूत है कलेजा तभी 1 मिनट तक देखें 120 साल पुरानी ये तस्वीर, आंखों से नींद उड़ा रही हैं 15 लड़कियों की PHOTO

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक कपड़े के मिल में काम करने  वर्कर्स की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। लोगों से पूछा गया कि क्या उन्हें इस तस्वीर में कुछ अलग चीज नजर आ रही है? 

28

इस तस्वीर ने सभी को कन्फ्यूज कर दिया। लोग समझ ही नहीं पा रहे थे कि इस तस्वीर में आखिर ऐसी क्या चीज है जो उन्हें नजर नहीं आ रही है। 

38

 पहली नजर में इसमें सिर्फ हंसती-मुस्कुराती लड़कियां ही नजर आएगी। सभी मिल के कपड़ों में हैं। ये तस्वीर 1900 में खींची गई थी। इसमें 15 लड़कियां खड़ी हैं। 

48

लेकिन जब लोगों ने इस तस्वीर को गौर से देखा तो डर से उनका कलेजा कांप गया। इस तस्वीर में लड़कियां 15 हैं, लेकिन हाथ 16 हैं। जी हां, इस फोटो में एक एक्स्ट्रा हाथ नजर आ रहा है। 
 

58

सबसे निचली रो में खड़ी चार लड़कियों में राइट साइड में जो लड़की खड़ी है, उसके कंधे पर जो हाथ दिख रहा है, वो काफी डरावना है। लोग समझ ही नहीं पा रहे हैं कि वो हाथ आखिर किसका है? 

68

इस लड़की के पीछे खड़ी लड़की ने अपने हाथ फोल्ड किये हुए हैं। ऐसे में किसने उसके कंधे पर हाथ रखा है, ये समझ नहीं आ रहा है। लोग इस तस्वीर को देख खौफ में हैं। 

78

कुछ यूजर्स ने इसे फोटोशॉप बताया। कुछ ने इसे आंखों का धोखा बताया। लेकिन कुछ को यकीन है कि इसमें कुछ सुपरनैचुरल पावर का खेल है। 
 

88

 सोशल मीडिया पर ये तस्वीर काफी वायरल हो रही है। एक यूजर ने लिखा कि वो सोने जा रही थी। तभी इस तस्वीर पर उसकी नजर पड़ गई। लेकिन अब वो सो नहीं पा रही है। 
 

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories