हटके डेस्क: प्यार की भाषा काफी गहरी होती है। चाहे इंसान हो या जानवर, प्यार की भाषा हर कोई समझ जाता है। कई बार अगर सड़क से गुजरते हुए किसी जानवर को आप एक रोटी खिला दें, तो वो आपके घर के चक्कर काटने लगता है। क्यूंकि उसे भी समझ आ जाती है प्यार की भाषा। आज हम आपको जानवर और इंसान के बीच प्यार के एक ऐसे ही रिश्ते के बारे में बताने जा रहे हैं। जिस लड़की के बारे में हम बात कर रहे हैं वो अपने मंगेतर के साथ एक फ़्लैट में रहती हैं। लेकिन साथ में रहता है उसका पालतू सूअर मिलो। मिलो के बिना ये लड़की एक मिनट भी नहीं रह पाती। दोनों दो जिस्म एक जान की तरह हैं। इनके रिश्ते की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है। सबसे मजेदार बात तो ये है कि इस लड़की का प्रेमी दूसरे कमरे में सोता है। आइये आपको दिखाते हैं मिलो के साथ कैसे रहती है ये लड़की...
यूके के बाथ में रहने वाली सिमोन पार्टनर इन दिनों चर्चा में है। यूट्यूबर सिमोन हमेशा से ग्रामीण इलाके में रही थी और वो जानवरों से काफी नजदीक रही है।
29
28 साल की सिमोन सोशल मीडिया पर एलटोरिया नाम से मशहूर है। उसने तीन साल पहले बाथ में अपना नया घर खरीदा और उसके बाद अपने पालतू सूअर मिलो को भी ले आई।
39
मिलो को साथ रखने में सिमोन को करीब 48 हजार रूपये का खर्च हर महीने लगता है। 80 किलो का सूअर मिलो सिमोन के साथ उसके ही बेड पर सोता भी है और उठता भी है।
49
फ़्लैट में सिमोन अपने प्रेमी ब्रूक के साथ रहती है लेकिन उसे मिलो से इतना प्यार है कि दोनों एक साथ सोते हैं जबकि ब्रुक दूसरे कमरे में सोता है।
59
ब्रुक और सिमोन दोनों ही मिलो से काफी प्यार करते हैं। कई लोग एक सूअर को इस तरह से रखने को लेकर दोनों का मजाक बनाते हैं लेकिन सिमोन को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।
69
दोनों मिलो को अपने बेटे की तरह पालते हैं। ये कपल मिलो को बाहर घुमाने नहीं ले जा सकता। इसके लिए उन्हें स्पेशल परमिशन की जरुरत पड़ेगी। लेकिन मिलो के प्यार में दोनों ने पोर्क खाना बंद कर दिया है।
79
बात अगर मिलो की डाइट की करें, तो उसमे काफी सारे फ्रूट्स और वेजिटेबल्स शामिल हैं। साथ ही पिग पेलेट्स भी खाता है। कपल मिलो किओ डाइट पर पानी की तरह पैसे बहा देता है।
89
मिलो को सिमोन के साथ सोना काफी पसंद है। वो सिमोन के बगल में लेटकर उसके तकिये और ब्लैंकेट में घुस जाता है। उसके पास कई खिलौने भी हैं, जिसके साथ सोते वक्त मिलो खेलता है।
99
मिलो के साथ सिमोन की तस्वीरें वायरल हो रही है। लोगों को काफी हैरानी होती है एक सूअर के साथ लड़की के ऐसे रिश्ते देख। भले ही सिमोन का प्रेमी मिलो की वजह से दूसरे कमरे में सोता है लेकिन फिर भी वो खुद मिलो से बेहद प्यार करता है।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News