Published : Jul 14, 2020, 12:41 PM ISTUpdated : Jul 14, 2020, 04:26 PM IST
हटके डेस्क: कोरोना के कारण दुनिया में सभी लोग अपने घरों में सुरक्षित बंद हैं। जरुरत के कामों के लिए ही लोग घरों से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन जरा उन लोगों के बारे में सोचिये जो हर दिन कमाते और खाते हैं। कोरोना में सबसे ज्यादा बेरोजगारी बढ़ी। लोगों की नौकरी इस दौरान जाती गई और लोग मजबूर हो गए। इस बीच अब बांग्लादेश की राजधानी ढाका से कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आई, जो इंसान की मज़बूरी साफ़ दिखाती है। तस्वीरों में लोग गन्दी नदी साफ़ करते नजर आए। इसमें वो गले तक नाले में डूबे नजर आए। ये तस्वीरें ढाका के सावर एरिया की है। इन तस्वीरों को देख लोगों ने इसे सबसे खराब जॉब बताया। लेकिन चंद पैसों के लिए लोग इसे भी करने को तैयार हैं। देखिये कैसे पैसों की मज़बूरी में लोग इस काम को करने के लिए तैयार हो जाते हैं...
ढाका के सावर से सामने आई इन तस्वीरों ने लोगों का ध्यान खींचा। इनमें मजदुर गले तक नाले में डूबकर सफाई करते नजर आए।
210
इस कनाल का पानी पहले शहरों में पीने के लिए सप्लाई किया जाता था लेकिन फिर इसमें शहर भर का कचरा डंप होने लगा।
310
प्लास्टिक के ढेर के बीच बांस से जाकर सफाई करता दिख रहा मजदुर। ये जॉब ना सिर्फ घिनौना है, बल्कि इससे कई तरह की बीमारियां होने की भी संभावना होती है।
410
बांग्लादेश की राजधानी में बने इस कनाल के 24 किलोमीटर के दायरे में कचरे का ढेर है। लॉकडाउन में इसमें कचरा भरता गया। अब मानसून में इसकी सफाई शुरू हुई है।
510
कुछ इस तरह बिना मास्क और ग्लव्स के सफाई करता मजदुर। थोड़े से पैसों के लिए ये गंदगी में उतरकर काम करते हैं।
610
सफाई के लिए इनके पास सिर्फ एक बांस होती है। इसी से वो प्लास्टिक और जम चुके कचरे को निकालते हैं।
710
सफाई करते मजदुर की तस्वीर। कचरे से मिली प्लास्टिक को ही माथे से बांध सफाई करते हुए पूरा कचरा इनकी बॉडी में लिपट जाता है।
810
कचरे के टापू को साफ करने के बदले इन मजदूरों को काफी कम पैसे मिलते हैं। फिर भी ये बिना किसी शिकायत के इस काम को करते हैं।
910
लोकल म्यूनिसिपैल्टी के मुताबिक, पिछले साल इस कनाल से 200 टन कचरा निकाला गया था। इसके बाद अभी आधे साल में यहां ऐसे हालत हो गए हैं।
1010
इस बार मानसून आने के बाद जब कनाल की सफाई करवाई गई तो उसमें मास्क, पीपीई किट और ग्लव्स तक शामिल थे। कोरोना में यूं जान को खतरे में डालकर काम कर रहे इन मजदूरों की तस्वीर वाकई मज़बूरी का बेहतरीन उदाहरण है।