इस श्रापित गांव में 8 साल बाद पैदा हुआ बच्चा, कई मन्नतों के बाद 28 से 29 हुई टोटल जनसंख्या

Published : Jul 22, 2020, 05:56 PM ISTUpdated : Jul 23, 2020, 12:05 PM IST

हटके डेस्क: जनसंख्या के मामले में भारत दूसरे नंबर पर है। जबकि चीन पहले। दुनिया में दिन प्रति दिन जनसंख्या में बढ़त के कारण एक्सपर्ट्स काफी चिंतित है। पॉपुलेशन को कम करने के लिए एक्सपर्ट्स ने कई सुझाव दिए हैं। लेकिन ऐसा लगता है जैसे ये थमने का नाम नहीं लेगा। अब लॉकडाउन के कारण कई देशों के एक्सपर्ट्स ने इस बात की आशंका जताई है कि दिसंबर में अचानक जनसँख्या विस्फोट होगा। भारत में अगर संयुक्त परिवार की बात करें तो एक फैमिली में करीब 10 से अधिक लोग ही रहते हैं। कुछ परिवार तो इतने बड़े होते  30 से 40 लोग भी साथ  ही रहते हैं। इस बीच इटली में एक ऐसा गांव है, जहां की कुल जनसँख्या मात्र 29 है। हाल ही में इस गांव में एक बच्चे का जन्म हुआ। वो भी आठ साल के बाद। इस बड़े से गांव की इतनी कम जनसंख्या के कारण काफी चर्चा हो रही है। आइये आपको बताते हैं इस गांव के बारे में... 

PREV
19
इस श्रापित गांव में 8 साल बाद पैदा हुआ बच्चा, कई मन्नतों के बाद 28 से 29 हुई टोटल जनसंख्या

चीन और भारत जहां जनसँख्या के पायदान में पहले और दूसरे नंबर पर है, वहीँ इटली का एक ऐसा गांव है, जहां आठ साल के बाद एक बच्चे का जन्म हुआ। 

29

इस बच्चे के जन्म के बाद गांव की कुल जनसंख्या 28 से 29 हुई है। आठ साल बाद जन्में इस  बच्चे की ख़ुशी पूरे गांव के लोगों ने मनाई। 
 

39

इटली के लोम्बार्डी में बसे इस गांव का नाम मॉरटर्नो है। यहां आठ साल बाद एक बच्चे का जन्म हुआ। इस बच्चे का नाम डेनिस रखा गया। 

49


मॉरटर्नो की मेयर एंटोनिला इनवर्निजी ने मीडिया को जानकारी दी कि बच्चा ठीक है और इतने सालों बाद उसके जन्म के कारण लोग काफी उत्साहित है। 
 

59

इस गांव में बच्चों के पैदा होने पर उत्सव मनाया जाता है। बेटी पैदा होने पर दरवाजे पर गुलाबी जबकि लड़का होने पर नीला रिबन काटा जाता है।  
 

69

इस बच्चे के जन्म से पहले 2012 में यहां एक बेटी का जन्म हुआ था। तब आखिरी बार रिबन काटा गया था। उसके बाद से यहां किसी बच्चे का जन्म नहीं हुआ था। 
 

79

जहां साल 2020 सबके लिए मनहूस साबित हो रहा है, वहीं इस गांव में ये साल खुशियां लेकर आया है। 
 

89

गांव के लोग यहां के जनसँख्या बढ़ने ले कारण काफी खुश है। मेयर ने बताया कि उनके पिता की मृत्यु के बाद यहां की जनसंख्या हाल ही में घटकर 28 हो गई थी। 

99

इनवर्निजी ने कहा, 'अब हम 28 से 29 लोग होने जा रहे हैं।ऐसे में एक नवजात का आना हम सभी के लिए बड़ी खुशी की बात है'। 

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories