कौड़ियों के दाम बिक रहा है 17 बेडरूम वाला ये आलीशान बंगला, टेनिस कोर्ट से लेकर नौकर-चाकर भी मिलेंगे FREE

Published : Jun 10, 2020, 02:54 PM ISTUpdated : Jun 11, 2020, 10:44 AM IST

हटके डेस्क: कोरोना वायरस की वजह से दुनिया के कई देशों की इकॉनमी गर्त में चली गई है। इस दौरान लगे लॉकडाउन की वजह से लोग पैसों के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं। कई लोगों की जॉब चली गई है तो कई लोग अपनी प्रॉपर्टी ही बेचने को मजबूर हो गए हैं। अब लंदन में एक शख्स अपने आलीशान बंगले को कौड़ियों के भाव पर बेचने के लिए ऐड दिया है। 17 बेडरूम वाले इस घर की कीमत अभी के हिसाब से वहां बिकने वाले 1 बीएचके फ्लैट के लगभग है। इस घर की कीमत और लुक देख आप भी इसे खरीदने में इंट्रेस्ट दिखाएंगे... 

PREV
19
कौड़ियों के दाम बिक रहा है 17 बेडरूम वाला ये आलीशान बंगला, टेनिस कोर्ट से लेकर नौकर-चाकर भी मिलेंगे FREE

17 बेडरूम वाला ये बंगला लंदन के लिंकनशायर में स्थित है। इसे 18वीं शताब्दी में बनाया गया था। 

29

इस बंगले में सात रिसेप्शन रूम हैं। साथ ही 14 बेसमेंट रूम, 1 टेनिस कोर्ट और साथ में घर के आगे 6 एकड़ का खाली प्लाट भी आपको मिलेगा।  


 

39

ये आलीशान घर आपका हो सकता है मात्र 14 करोड़ 46 लाख रूपये में। जितना बड़ा ये घर है और जितनी सुविधाएं हैं, उस हिसाब से ये बंगला लोगों  को काफी सस्ता लग रहा है। 

49

लंदन में इस कीमत में सिर्फ सिंगल टेरेस घर मिलते हैं। ऐसे में इस बंगले की सेल की खबर ने लोगों में हड़कंप मचा दिया है। 

59

बताया जा रहा है कि इस घर की कीमत सुनने के बाद लोगों में इसे खरीदने की होड़ लगी हुई है। अभी तक इस कीमत में मिलने वाले घरों में ज्यादा से ज्यादा दो या तीन बेडरूम ही आते हैं। 

69

लेकिन 17, 500 स्क्वायर फ़ीट वाला ये घर इतनी कम कीमत में बिक रहा है। इसके साथ आपको एक टेनिस कोर्ट भी मिल रहा है। इस बंगले के साथ दो तालाब और एक खूबसूरत गार्डन भी मिलेगा। 

79

बताया जा रहा है कि इस बंगले के साथ खरीदने वाले को केयरटेकर भी मिलेगा। यानी फायदा ही फायदा। 

89

इससे पहले वाले मालिक ने इसे 2008 तक स्कूल की तरह इस्तेमाल किया था। लेकिन अब इसे बेचने की तैयारी में है। 

99

सबसे अच्छी बात ये है कि बंगले के बेहद नजदीक ही एक चर्च भी है। लोगों में इसे खरीदने की होड़ है। अब देखना है कि ये सुपर ऑफर किसका होता है? 

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories