1 हजार गर्लफ्रेंड्स के साथ अय्याशी करता था शख्स, कमरे से मिली थी 69 हजार गर्भनिरोधक गोलियां

हटके डेस्क: दुनिया में महिलाओं के साथ शोषण की खबरें हर दिन ही आपको सुनने को मिलती होगी। भारत में तो महिलाओं को सुरक्षा के नाम पर सिर्फ आश्वासन ही मिलता है। अपराधी रेप के बाद महिला को मारकर भी बच निकलते हैं।  हंगामा होता है लेकिन मामले को कुछ दिनों बाद दबा दिया जाता है। हालांकि, कुछ देश ऐसे हैं, जो महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा को लेकर काफी सख्ती दिखाते हैं। जनवरी 2021 में तुर्की कोर्ट ने वहां के खुद को इस्लामिक धर्म नेता बताने वाले अदनान ओख्तर को पूरे 1 हजार 75 साल जेल की सजा सुनाई। उसके ऊपर कई बच्चियों और महिलाओं का शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया गया था। आरोप सही पाए जाने पर कोर्ट ने उसे हजारों सालों तक जेल की चारदीवारी में कैद करने का फरमान सुना दिया। हालांकि, इस फैसले के बाद शख्स फरार हो गया। बच्चियों को बिकिनी पहनाकर करवाता था डांस... 
 

Asianet News Hindi | Published : Feb 18, 2021 2:51 AM IST

17
1 हजार गर्लफ्रेंड्स के साथ अय्याशी करता था शख्स, कमरे से मिली थी 69 हजार गर्भनिरोधक गोलियां

64 साल के अदनान ओख्तर ने कई सालों तक तुर्की की मीडिया में चर्चा बटोरी थी। वो कई विवादित बयान देता था। अल्लाह का हवाला देकर वो कई अपराध करता जाता था। इसमें महिलाओं का शोषण करना सबसे प्रमुख था। अदनान के आसपास हर समय कई महिलाएं और बच्चियां होती ही थी। इन्हें वो अपनी किटेंस (Kittens) कहता था। 

27

महिलाओं का शोषण करने का जब भी अदनान पर आरोप लगा, उसने अपनी सफाई में कहा कि उसके दिल में महिलाओं के लिए काफी प्यार है। प्यार इंसान की खासियत है, ये मुस्लिम की खासियत है। कोर्ट में सुनवाई के दौरान भी अदनान ने जज के सामने यही दलील दी थी। 

37

इसके बाद सभी सबूतों और कई महिलाओं की गवाही के बाद कोर्ट ने अदनान को एक हजार 75 साल जेल की सजा सुना दी। अदनान सबसे पहली बार 1990 के दौर में चर्चा में आया था, जब कई महिलाओं ने उसपर रेप का केस दर्ज किया था। 

47

खुद को इस्लामिक धार्मिक नेता बताने वाला अदनान असल में एक न्यूज चैनल भी चलता है। इसमें कई विवादित कंटेंट दिखाए जाते थे। इसकी वजह से चैनल को कई बार जुर्माना भी भरना पड़ा था। आखिरकार कई बार फाइन भरने के बाद इसे तुर्की सरकार ने बंद ही करवा दिया।  

57

जब अदनान पर कोर्ट में केस चल रहा था, तब कई महिलाओं ने उसकी हैवानियत जज के सामने बताई थी। एक महिला ने बताया कि वो अदनान के साथ तब से है, जब उसकी उम्र 17 साल थी। वो लगातार उसका और उसके साथ रखी अन्य महिलाओं का रेप करता था। साथ ही इन महिलाओं को जबरदस्ती गर्भनिरोधक दवाइयां खिलाई जाती थी। 

67

जब अदनान के घर की तलाशी ली गई थी तब कमरे से 69 हजार गर्भनिरोधक गोलियां पाई गई थी। इन गोलियों की सफाई में अदनान ने कहा था कि इनसे महिलाओं की स्किन की परेशानियों का इलाज किया जाता था। साथ ही पीरियड्स की समस्या का सोल्यूशन निकाला जाता था। 

77

अदनान करीब एक हजार महिलाओं के साथ अपने विला में रहता था। साथ ही वो सभी महिलाओं को बिकिनी पहनाकर रखता था। इसके लिए धर्मगुरु ने इस्लाम का हवाला दिया था। उसने कोर्ट में खुद पर लगाए गए सारे इल्जाम से इंकार किया था। 
 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos