नीलामी की प्रक्रिया से पहले द मेटियोरिटिकल सोसाइटी द्वारा इस टुकड़ों की जांच की गई है। ताकि ये पुख्ता किया जा सके कि ये ओरिजिनल एलियन पत्थर हैं। जिन्हें इस क्रिस्टल बॉल में गढ़ा गया है। इन पत्थरों को जांचने के लिए हीरे को जांचने जैसा पैमाना तय किया गया है। हीरे को चार C पर परखा जाता है जिसमेंपहला Carat है, दूसरा Color, तीसरा Clarity और चौथा Cut होता है।
क्रिस्टीज के साइंस एंड नेचुरल हिस्ट्री डिपार्टमेंट के प्रमुख जेम्स हिसलोप ने बताया कि उल्कापिंडों के पत्थरों को चार S पर मापा जाता है। पहला Size, दूसरा Shape, तीसरा Story और चौथा Science अंतरिक्ष से गिरने वाले बड़े पत्थर छोटे पत्थरों की तुलना में ज्यादा कीमती माने जाते हैं। क्योंकि उनमें से प्रचुर मात्रा में रिसर्च के लिए मैटेरियल मिलता है। ये महंगे बिकते भी हैं।