अचानक मिल गया 5 हजार साल पुराना शराब का ठेका, 320 घड़ों में बनाई जाती थी 22 हजार लीटर बियर

Published : Feb 15, 2021, 09:13 AM IST

हटके डेस्क: दुनिया में ना जाने कितनी सभ्यताएं आई और गई। कुछ के बारे में हमें पता है और कुछ लोगों की नजर से परे छिपी हुई है। कई बार पुरातत्वविभाग वाले खुदाई के दौरान ऐसी चीजें ढूंढ निकालते हैं जिसके बारे में पहले किसी को नहीं पता था। हाल ही में इजिप्ट में खुदाई करते हुए पुरातत्वविभाग ने जमीन के नीचे दबे 5 हजार साल पुराने शराब के ठेके की खोज की है। इस जगह पर सालों पहले दुनिया का सबसे बड़ा शराब का ठेका बना हुआ था। बताया जा रहा है कि यहां नरमेर के राज्य में शराब बनाई जाती थी। कयास लगाए जा रहे हैं कि यहां राज परिवार के लिए बियर बनाई जाती थी। इस साइट को दुनिया की अब तक की सबसे बड़ी और सबसे पुरानी शराब बनाने की फैक्ट्री बताई जा रही है। ऐसे बनाई जाती थी हजारों साल पहले बियर... 

PREV
17
अचानक मिल गया 5 हजार साल पुराना शराब का ठेका,  320 घड़ों में बनाई जाती थी 22 हजार लीटर बियर

पुराने इजिप्ट के अबीदास (Abydos) शहर में खुदाई कर्मियों को 5 हजार साल पुराना शराब का ठेका मिला है। इस जगह हजारों लीटर शराब बनाई जाती थी। इस साइट को इजिप्ट के Sohag Governorate के पास ढूंढा गया है। टूरिज्म और एन्टीक मिनिस्ट्री ने बताया कि ये साइट 3,100 BC के दौरान बना हो सकता है। 

27

इस खुदाई को लीड कर रहे डॉ मैथ्यू एडम्स ने कहा कि इस जगह पर इजिप्ट के राजाओं के लिए बियर बनाई जाती थी। इस भट्टी में 22 हजार 4 सौ लीटर के करीब बियर बनाई जाती होगी। जमीन के नीचे से मिट्टी के करीब 320 घड़े मिले हैं, जिसमें इस बियर को तैयार किया जाता था। 
 

37

बेहद बड़े इलाके में फैले इस शराब के ठेके में आठ सेक्शन थे। इसमें हर सेक्शन में 40 घड़े थे जिसमें अनाज और पानी को ब्रू किया जाता था और इससे बियर बनाई जाती थी। अगर पुरातत्वविभाग की मानें तो ये अब तक की सबसे पुरानी और सबसे बड़ी शराबभट्टी थी। 

47

इस भट्टी को नरमेर राजा के दौर का बताया जा रहा है। उन्होंने 5 हजार साल पहले इजिप्ट में राज किया था। ब्रिटिश पुरातत्वविभाग को इस ठेके के बारे में बीसवी शताब्दी में ही पता चल गया था लेकिन उन्हें इसकी लोकेशन ही नहीं मिली थी। 

57

इसके बाद से लगातार इलाके में खुदाई हो रही थी। अब जाकर ये साइट सामने आया है। इस फैक्ट्री में अनाज और पानी को मिट्टी के घड़ों में गर्म किया जाता था। इसके बाद इन्हें अच्छे से सड़ाने के बाद छाना जाता था। जिससे बियर बनती थी।

67

खोजी बताते हैं कि इस फैक्ट्री के नजदीक ही राजा का महल था। वहीँ इस जगह से सीधे  शराब की डिलीवरी की जाती थी। जिस जगह पर इस फैक्ट्री को ढूंढा गया है, उस जगह पर पहले भी कई खोज किये जा चुके हैं। इसी जगह पर पहले भी कई मंदिर ढूंढे जा चुके हैं।  

77

2000 में इसी जगह पर दुनिया का सबसे पहला और सबसे पुराना सोलर बार्ज मिला था। जिसके बाद इस इलाके में पुरातत्वविभाग का इंट्रेस्ट काफी बढ़ गया था। अब इतनी बड़ी मात्रा में शराब का प्रोडक्शन होने की बात सामने आने के बाद खुदाई की प्रक्रिया को और तेज कर दिया गया है।  
 

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories