वजन कम करते ही यूं लटक गया महिला का पेट, हाथ में पकड़कर घूमती थी मांस का लोथड़ा

हटके डेस्क: वजन बढ़ना सौ बीमारियों का घर माना जाता है। इसी वजह से बढ़ते वजन को हर कोई रोकना चाहता है। हालांकि वेट लूज करना इतना आसान काम नहीं है। इसके लिए चाहिए होता है डेडिकेशन। अमेरिका के मिनेसोटा में रहने वाली 31 साल की सारा डोवेल्ल एक समय में 159 किलो की थी। उसे उठने-बैठने में भी तकलीफ होती थी। अपने बढ़े वजन को कम करने के लिए सारा ने काफी मेहनत की और उसे कम कर भी लिया। लेकिन इसके बाद भी उसकी परेशानी कम नहीं हुई। वजन कम करने के बाद उसकी असली परेशानी शुरू हुई। सारा के पेट के पास काफी ज्यादा मांस एक्स्ट्रा निकल गया। उसका लटका हुआ पेट उसे काफी परेशान करने लगा। इस मांस के लोथड़े को हटाने के लिए सारा को अच्छा-खासा पैसा खर्च करना पड़ा। सारा ने अपने ट्रांसफॉर्मेशन की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया, जहां से लोग उनकी स्टोरी को शेयर कर रहे हैं। 

Asianet News Hindi | Published : Feb 15, 2021 5:05 AM IST

18
वजन कम करते ही यूं लटक गया महिला का पेट, हाथ में पकड़कर घूमती थी मांस का लोथड़ा

31 साल की सारा बचपन में एक्ट्रेस बनना चाहती थी। लेकिन फिर टीनएज में उसे सेक्सुअली अब्यूज किया गया था। जिससे उसके मेन्टल हेल्थ पर बुरा असर पड़ा था। इसके बाद उसने अपना कम्फर्ट खाने में तलाशा। जंक फ़ूड खाने की वजह से उसका वजन काफी बढ़ गया। 
 

28

सारा हर दिन चीज बर्गर, फ्राइज और मिल्कशेक लेती थी। इस वजह से देखते ही देखते उसका वजन काफी बढ़ गया था। वजन की वजह से स्कूल में उसका काफी मजाक उड़ाया जाता था। अपने पास्ट के बारे में शेयर करते हुए सारा ने बताया कि एक बार उसने एक लड़के को डेट के लिए पूछा था तब उस लड़के ने मोटी-भद्दी बोल उसका काफी मजाक उड़ाया था। 

38

अपने ग्रेजुएशन तक सारा ने वजन काफी ज्यादा बढ़ा लिया था। एक समय उसे अपने साइज के कपड़े मिलने बंद हो गए थे। इसके बाद सारा ने खुद से प्यार करने का फैसला किया और अपने पति  से तलाक लेकर टॉक्सिक रिश्ते को  खत्म किया। इसके बाद उसने अपनी वेट लूज जर्नी शुरू की। 
 

48

सबसे पहले सारा ने शराब पीना छोड़ा। इसके बाद उसने स्विमिंग को अपने रूटीन में शामिल किया। इससे सारा का  वजन थोड़ा कम हुआ। सारा ने 2018 में किटो डायट शुरू की और जिम भी ज्वाइन किया। सारा के इन एफर्ट्स की वजह से उसका वेट काफी कम हो  गया।  

58

लेकिन इसके बाद सारा की असली मुश्किलें शुरू हुई। सारा के पेट के पास स्किन की एक मोटी लेयर रह गई। सारा ने अपने वेट लॉस जर्नी में इस स्किन के बारे में सोचा ही  नहीं था। उसे इसकी वजह से काफी दिक्कत होने लगी। चलते हुए या कहीं बैठते हुए सारा को अपने पेट  का मांस एडजस्ट करना पड़ता था। 
 

68

इस स्किन के कारण  सारा का कॉन्फिडेंस काफी कम हो गया था। उसके पास एक ही ऑप्शन था। सर्जरी करवाने के बाद ही उसे लूज स्किन से आजादी मिल सकती थी। लेकिन इसमें अच्छा-खासा पैसा लगना था। पैसों के जुगाड़ के लिए सारा ने क्राउडफंडिंग की, जिससे उसने डेढ़ लाख रुपए जमा कर लिए। 
 

78

अपने एक्सेस स्किन को हटवाने के लिए सारा को सात घंटे की सर्जरी से गुजरना पड़ा। इसके बाद उसके पेट के पास की एक्स्ट्रा स्किन को काटकर अलग किया गया। उसके पेट के पास बड़ा सा कट लगाया गया है, जिसके बाद अब वो रिकवर कर रही है। सारा के मुताबिक, इस सर्जरी के बाद उसका कॉन्फिडेंस लौट आया है। 
 

88

सारा अब अपनी स्टोरी लोगों के साथ शेयर कर रही हैं। सारा ने लोगों को बताया कि वेट लूज  करना काफी मुश्किल था। लेकिन जितनी मेहनत उन्होंने की, अब खुद को देखकर वो उसे बेकार नहीं मानती। सारा ने कहा कि अब खुद को प्यार करने के बाद अहसास होता है कि कभी भी अपनी बॉडी को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos