Raul John Aju Biography: राउल जॉन अजू कौन हैं, जिन्होंने महज 16 साल की उम्र में AI स्टार्टअप खड़ा किया? जानिए कैसे 12 साल में रोबोट बनाने वाले भारत के इस AI किड की मुलाकात पुतिन से हुई। राउल जॉन अजू की सफलता की कहानी।

Raul John Aju Putin Selfie: नौ साल की उम्र में घर के बाथरूम में वीडियो बनाने से शुरू हुआ एक बच्चे का सफर आज उसे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन तक ले गया है। केरल के रहने वाले राउल जॉन अजू इन दिनों अपनी एक तस्वीर को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें वह पुतिन के साथ नजर आ रहे हैं। लेकिन राउल की पहचान सिर्फ इस मुलाकात तक सीमित नहीं है। महज 16 साल की उम्र में वह कई AI टूल बना चुके हैं और अपनी टेक कंपनी भी चला रहे हैं। ऐसे में सवाल है कि आखिर कौन हैं भारत के AI किड राउल जॉन अजू और कैसे उन्होंने इतनी कम उम्र में अपनी अलग पहचान बनाई?

कौन हैं राउल जॉन अजू, कैसे आए चर्चा में?

राउल जॉन अजू केरल के कोच्चि से आते हैं। उन्हें 'AI Kid of India' के नाम से जाना जाता है। हाल ही में वह मॉस्को में आयोजित AI Journey 2026 कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से हुई। राउल ने पुतिन के साथ अपनी सेल्फी इंस्टाग्राम पर शेयर की। अपनी पोस्ट में उन्होंने नौ साल की उम्र में बनाया पहला वीडियो याद करते हुए बताया कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि एक दिन वह रूस के राष्ट्रपति के साथ तस्वीर खिंचवाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि इस सम्मेलन में अनुभवी AI एक्सपर्ट्स से मिलकर उन्हें एहसास हुआ कि अभी सीखने के लिए बहुत कुछ बाकी है।

View post on Instagram
 

ये भी पढ़ें- कौन हैं वर्धमान जैन? तिरुपति बालाजी को दान किया 121 किलो सोना, जानिए कितनी है नेटवर्थ और क्या है कारोबार

9 साल की उम्र में कैसे शुरू हुआ राउल जॉन अजू का टेक्नोलॉजी का सफर?

राउल की दिलचस्पी टेक्नोलॉजी में वीडियो एडिटिंग के जरिए पैदा हुई। उनके पिता को Adobe में नौकरी मिलने के बाद उन्हें प्रीमियम वीडियो एडिटिंग टूल्स इस्तेमाल करने का मौका मिला। धीरे-धीरे उनकी दिलचस्पी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में बढ़ने लगी। इसका नतीजा यह हुआ कि महज 12 साल की उम्र में उन्होंने MeBot नाम का अपना पहला रोबोट तैयार किया। इसे उन्होंने स्कूल के साइंस प्रोजेक्ट के लिए बनाया था।

कौन-कौन से AI टूल बना चुके हैं राउल जॉन अजू?

राउल अब तक 10 से ज्यादा AI टूल विकसित कर चुके हैं। वह AI Realm Technologies के संस्थापक हैं। उनका मकसद ऐसे तकनीकी समाधान तैयार करना है, जो आम लोगों की समस्याएं आसान कर सकें। संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के मुताबिक, राउल केरल और दुबई की सरकारों को सार्वजनिक सेवाओं में AI के इस्तेमाल को लेकर सलाह भी दे चुके हैं। फरवरी 2026 में UN News को दिए इंटरव्यू में उन्होंने AI के प्रति अपनी रुचि और काम के बारे में बताया था।

ये भी पढ़ें- Anant Singh Driver Kick Viral Video: बेटी की शादी में मेहमानों का अभिवादन कर रहे थे अनंत सिंह, अचानक ड्राइवर को क्यों मार दी लात?

राउल जॉन अजू ने अपने पिता को ही कंपनी में क्यों दी नौकरी?

राउल की कहानी का एक दिलचस्प पहलू यह भी है कि उन्होंने अपने पिता को अपनी कंपनी में नौकरी दी है। उनके पिता Amazon, Adobe, Wipro और IBM जैसी कंपनियों में काम कर चुके हैं। राउल का मानना है कि इंटरनेट से जानकारी तो मिल सकती है, लेकिन असल दुनिया में काम करने का अनुभव आसानी से नहीं मिलता। इसलिए वह अपने पिता के अनुभव से सीखना चाहते हैं। यही सोच उन्हें कम उम्र में ही कारोबार और तकनीक, दोनों क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रही है।