Anant Singh Viral Video: अनंत सिंह की बेटी की शादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। कार की सनरूफ से मेहमानों का अभिवादन करते विधायक अचानक ड्राइवर को लात मारते नजर आए। आखिर उन्होंने ऐसा क्यों किया? देखें वीडियो।
Anant Singh Driver Kick Video: बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनकी बेटी की शाही शादी नहीं, बल्कि समारोह के दौरान सामने आया एक वीडियो है। वायरल क्लिप में अनंत सिंह अपनी एसयूवी के सनरूफ से बाहर निकलकर मेहमानों और समर्थकों का अभिवादन करते नजर आते हैं। इसी दौरान वह अचानक गाड़ी चला रहे ड्राइवर को लात मारते दिखाई देते हैं। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
आखिर अनंत सिंह ने ड्राइवर को क्यों मारी लात? क्या है वायरल वीडियो में
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि अनंत सिंह अपनी एसयूवी के सनरूफ से बाहर खड़े हैं। आसपास बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं, जो उन्हें देखने और उनका अभिवादन करने के लिए गाड़ी के पास जुटे हुए हैं। इस दौरान विधायक हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन करते दिखाई देते हैं। लेकिन कुछ ही पलों में वीडियो का माहौल बदल जाता है। अनंत सिंह अचानक नीचे की तरफ पैर बढ़ाते हैं और ड्राइवर को लात मारते नजर आते हैं। हालांकि, वीडियो में इस हरकत की वजह स्पष्ट नहीं हो पाती है। यही वजह है कि यह क्लिप सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है। नीचे देखें वायरल वीडियो-
ये भी देखें- Anant Singh Daughter Wedding: घुड़दौड़ देखने उमड़ा जनसैलाब! 2 KM तक भीड़, कौन जीतेगा Thar?
बेटी की शादी में जुटी थी लाखों लोगों की भीड़
यह पूरा मामला अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी के जश्न से जुड़ा है। जानकारी के मुताबिक, 25 नवंबर को पटना जिले के नदवां गांव में शादी समारोह आयोजित किया गया था। इस मौके पर लाखों की संख्या में मेहमानों और समर्थकों के पहुंचने की खबर है। शादी की भव्यता भी काफी चर्चा में रही। समारोह में लग्जरी गाड़ियों की रेस, घुड़दौड़ और मेहमानों के लिए खाने-पीने के खास इंतजाम आकर्षण का केंद्र बने।
ये भी देखें- Anant Singh ने अचानक क्यों रुकवाई Horse Race? 33 हजार Volt Tower पर चढ़ी बेकाबू भीड़!
शादी के जश्न के बीच क्यों चर्चा में आया यह वीडियो?
शिवांगी सिंह की शादी से जुड़े कई नजारे पहले भी सोशल मीडिया पर चर्चा में रहे हैं। अब ड्राइवर के साथ कथित तौर पर हुई इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद समारोह एक बार फिर सुर्खियों में है। अनंत सिंह को बिहार की राजनीति में 'छोटे सरकार' के नाम से भी जाना जाता है। फिलहाल वायरल वीडियो में दिख रही ड्राइवर को लात मारने की घटना को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।












