फ्लोरिडा में भारी बारिश और बाढ़ से भारी तबाही हुई है। राष्ट्रपति ट्रंप ने आपदा की घोषणा को मंजूरी दी। राहत के लिए FEMA फंड जारी करने का निर्देश दिया गया। प्रभावित लोगों को जल्द मदद मिलेगी।

अमेरिका के फ्लोरिडा में भारी बारिश और भीषण बाढ़ से तबाही के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा ऐलान किया है। ट्रंप ने फ्लोरिडा के बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए मेजर डिजास्टर डिक्लेरेशन को मंजूरी देते हुए FEMA के जरिए आपातकालीन राहत फंड जारी करने का फैसला किया है। अक्टूबर के अंत से लगातार हो रही बारिश ने फ्लोरिडा के कई इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। फोर्ट लॉडरडेल, कटलर बे और साउथ मियामी जैसे इलाकों में बाढ़ का पानी लोगों के घरों तक पहुंच गया। ट्रंप ने कहा कि फ्लोरिडा के कई हिस्सों में रिकॉर्ड बारिश हुई है और प्रभावित लोग बेहद परेशान हैं। उन्होंने अधिकारियों को राहत राशि जल्द से जल्द पहुंचाने की बात कही। ट्रंप ने यह भी संकेत दिया कि पूर्वी तट के दूसरे बाढ़ प्रभावित इलाकों को लेकर मिले राहत अनुरोधों पर भी विचार किया जाएगा।

YouTube video player