हटके डेस्क: मार्च का महीना आ चुका है। इसी के साथ होली का खुमार भी शुरू हो गया है। भारत में लगभग हर राज्य में होली खेली जाती है। इसमें बिहार और यूपी की होली तो सबसे ज्यादा हुड़दंग वाली होती है। कई तरह के राज्यों में होली से जुड़ी अलग-अलग रस्में भी होती है। कहीं लठमार होली होती है तो कहीं फूलों से होली खेली जाती है। झारखंड के जमशेदपुर में एक ऐसी जगह है, जहां होली खेलने से जुड़ी एक अनोखी परंपरा है। यहां लोग पानी से होली खेलते हैं। लेकिन गलती से भी उसमें रंग का इस्तेमाल नहीं करते। अगर किसी ने रंग का इस्तेमाल किया, तो उसकी कीमत उसे जिंदगी भर के लिए चुकानी पड़ती है। लोग करवा देते हैं शादी...
होली का नाम आते ही रंगों का जिक्र भी आ जाता है। भारत में फागुन के महीने में होली का खुमार देखने को मिलने लगता है। इस त्योहार को लेकर अलग-अलग राज्यों में कई तरह की रस्में हैं। लेकिन झारखंड के एक इलाके में होली में रंगों का इस्तेमाल वर्जित है।
26
झारखंड के जमशेदपुर में आदिवासी बहुल इलाकों में होली खेला तो जाता है लेकिन बिना रंगों के। यहां कई दिनों पहले से ही होली खेली जाने लगती है। लेकिन सिर्फ पानी से।
36
जमकर हुड़दंग होता है। लोग मस्ती भी करते हैं लेकिन एक बात का ख़ास ध्यान रखा जाता है कि इसमें रंग का इस्तेमाल ना किया है। अगर ऐसा हुआ तो लड़के और लड़की को बड़ी कीमत चुकानी पड़ती है।
46
इस समुदाय के रस्म के मुताबिक, यहां आदिवासी बहुल क्षेत्रों में अगर किसी लड़के ने किसी लड़की को रंग लगा दिया तो दोनों की शादी करवा दी जाती है।
56
इस समुदाय में वर्षों से ये प्रथा चलती आ रही है। इस वजह से यहां पानी से रंग खेलते हैं ना कि रंगों से। होली के दौरान यहां जमकर नाच-गाना होता है। लेकिन रंग से परहेज करते हैं।
66
अगर किसी ने रंग लगाने के बाद शादी से इंकार किया तो उसे काफी कुछ झेलना पड़ता है। समुदाय के लोग जबरदस्ती हाथ-पैर बांधकर भी शादी करवा देते हैं।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News