क्रिसमस की तैयारियों के बीच जब पैकेट के अंदर दिखा रेंगता हुआ कुछ, शॉक्ड रह गई लेडी

Published : Dec 19, 2020, 10:49 AM IST

क्रिसमस की तैयारियां जारी हैं। लोग खरीददारी करने में जुटे हैं। यह घटना ऑस्ट्रेलिया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। हुआ यूं कि सिडनी की रहने वालीं गोम्पर्ट्ज ने सुपरमार्केट चेन वूलवर्थ्स से एक जिंजरब्रेड खरीदा। उसने लाकर उन्होंने माइक्रोवेव में रख दिया। जब उसे खोलने के लिए बाहर निकाला, तो उनकी चीख निकल पड़ी। कुछ पल वे हैरान खड़ी रहीं, फिर मुस्करा दीं। जिंजरब्रेड हाउस में एक बड़ी सी मकड़ी रेंग रही थी। उसने वहां अंडे भी दिए थे। महिला ने इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं। यह हंट्समैन प्रजाति की मकड़ी थी।

PREV
15
क्रिसमस की तैयारियों के बीच जब पैकेट के अंदर दिखा रेंगता हुआ कुछ, शॉक्ड रह गई लेडी

मामला सामने आने के बाद वूलवर्थ्स ने महिला से माफी मांगी। इसके बाद महिला को नया जिंजरब्रेड हाउस दिया गया।

25

गोम्पर्टज़ ने बताया कि वे सोने जा रही थीं। उनके हाथ में चाय का कप था। तभी उन्होंने माइक्रोवेव में जिंजरब्रेड हाउस को खोलकर देखा। यह घटना उनके लिए शॉकिंग थी।

35

गोम्पर्टज़ ने देखा कि मकड़ी की पीठ पर अंडे की थैली थी। उन्होंने मकड़ी को मारने के बजाय बाहर छोड़ दिया। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया में मकड़ी काफी मिलती हैं।

45

नॉलेज: जिंजरब्रेड हाउस क्रिसमस पर काफी पॉपुलर आइटम है। इसे जिंजर(अदरक) के फ्लेवर वाले बिस्कुट से बनाया जाता है।

55

नॉलेज: बता दें कि टांगों की लंबाई के हिसाब से हंट्समैन दुनिया की सबसे बड़ी मकड़ी मानी जाती है।
 

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories