इस शॉप पर बिकती हैं घिनौनी चीजें, खरीददारों का लगा रहता है तांता

सोशल मीडिया पर कुछ दिनों पहले इंग्लैंड की एक शॉप की काफी चर्चा हो रही थी। दरअसल, इस दुकान में कई घिनौनी चीजें बेची जाती है, जिसे खरीदने के लिए लोगों की भीड़ लगी रहती है। इसमें इंसान के शरीर के हिस्सों से बने अचार से लेकर मुरब्बे तक शामिल है। 

Asianet News Hindi | Published : Jul 26, 2019 8:38 AM IST / Updated: Jul 27 2019, 11:45 AM IST

16
इस शॉप पर बिकती हैं घिनौनी चीजें, खरीददारों का लगा रहता है तांता
दुनिया में कई अजीबोगरीब चीजें बनाकर बेची जाती हैं। ऐसी ही एक शॉप इंग्लैंड के एसेक्स में मौजूद है। इस स्टोर का नाम है 'क्यूरॉसिटीज फ्रॉम द फिफ्थ कॉर्नर', जहां कई अजीबोगरीब चीजें बेची जाती है।
26
इस शॉप के मालिक का नाम हेनरी स्क्रैग है। हेनरी ने आउट ऑफ़ क्यूरॉसिटी इस शॉप की नींव रखी थी। यहां ह्यूमन बॉडी पार्ट से बने अचार और मुरब्बे बेचे जाते हैं। साथ ही कई तरह के जानवरों की खोपड़ियां भी बेची जाती है।
36
इन अजीबोगरीब चीजों की कीमत एक हजार रूपये से लेकर ढाई लाख तक है। हेनरी के स्टोर में ऐसी 100 से भी ज्यादा चीजें सेल पर मौजूद है।
46
मौजूद आइटम्स में महिलाओं का अंडाशय और मानव भृम भी शामिल है। इन सभी चीजों को खास तरह के लिक्विड में भरकर रखा जाता है, जिससे ये खराब होने से बच जाते हैं।
56
हेनरी ने बताया कि दुनिया में कई संस्कृति हैं, जहां मरने के बाद लोगों को दफनाया या जलाया नहीं जाता है बल्कि प्रिजर्व किया जाता है। ऐसी ही कम्यूनिटीज से मिलकर वो इन चीजों को इक्कठ्ठा करता है।
66
आश्चर्य की बात तो ये है कि कई लोग भी हेनरी के इस स्टोर से चीजें खरीदना पसंद करते हैं।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos