कुछ दिनों के लिए बाहर गई पत्नी, बिस्तर पर दूसरी औरत ले आया पति, फिर...

Published : Feb 18, 2020, 04:43 PM IST

ऑस्ट्रेलिया: सोशल मीडिया वेबसाइट रेडिट पर एक महिला ने अपने पति की बेवफाई सरेआम लोगों के साथ शेयर किया। इस महिला ने एक तस्वीर शेयर की, जिसके बाद उसने अपने साथ हुए धोखे का जिक्र किया। तस्वीर में एक बिस्तर घर के बाहर फेंका नजर आया। इस बिस्तर पर उसने अपने पति के लिए एक मैसेज लिख छोड़ा था, जिसके बाद उसके पति को अपने टूटे रिश्ते के बारे में पता चल गया।    

PREV
110
कुछ दिनों के लिए बाहर गई पत्नी, बिस्तर पर दूसरी औरत ले आया पति, फिर...
रेडिट पर शेयर इस फोटो पर अभी तक कई कमेंट आ चुके हैं। लोग इसपर पॉजिटिव और नेगेटिव दोनों तरह के कमेंट कर रहे हैं।
210
दरअसल, जिस महिला ने ये फोटो पोस्ट की थी, वो अपने दो बच्चों और पति के साथ ऑस्ट्रलिया में रह रही थी।
310
जब वो घर से कुछ दिनों के लिए बाहर गई हुई थी, तब उसका पति घर पर दूसरी महिला को लेकर आया था।
410
जब पत्नी को इसका पता चला तो उसने अपने पति को तलाक देने का फैसला किया।
510
पति के ऑफिस जाने के बाद महिला ने अपने बेडरूम से बिस्तर निकालकर सड़क पर फेंक दिया। साथ ही बिस्तर पर अपने पति के लिए मैसेज लिख छोड़ा।
610
बिस्तर पर लिखा था कि जिस बेड पर वो दूसरी महिला को सुला रहा था, उसे वो बाहर फेंक रही है।
710
साथ ही उसने घर के लॉक भी बदल दिए हैं। महिला ने मैसेज में अपने बेवफा पति को तलाक की भी जानकारी दी।
810
उसने लिखा कि अपने पिता की बेवफाई के बारे में जानने के बाद उसके बच्चे भी अब उसका चेहरा नहीं देखना चाहते।
910
इस फोटो पर कमेंट कर कुछ लोगों ने महिला का साथ दिया। उन्होंने महिला के हिम्मत की तारीफ की।
1010
जबकि कुछ ऐसे भी लोग थे, जिन्होंने महिला इस कदम को गलत बताया। उन्होंने लिखा कि बच्चों को पिता से दूर करने का फैसला सही नहीं था।

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories