हटके डेस्क: टेनेसी के 32 साल के एडम वॉकर जुलाई, 2017 में अपने पति से अलग होने के बाद ट्रांसजेंडर बन गए। बच्चों को पिता की कमी महसूस ना हो इसलिए वो एक ट्रांसजेंडर बने और अपने बच्चों के साथ उनके पिता बनकर रह रहे है। एडम का कहना है कि यह उसके दस साल के बड़े बेटे जेम्स के लिए मुश्किल था, लेकिन पुरुष के रूप में पहचान बनाने के बाद से उसके दोनों बेटों के साथ उसके रिश्ते में सुधार हुआ है। एडम ने अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए कहा कि उसने पहले कई लड़कों को डेट किया था लेकिन उसे कभी किसी से अटैचमेंट नहीं हुई। कुछ सालों बाद उसने एक शख्स से शादी की लेकिन एक बच्चे के जन्म के बाद उसने तलाक ले लिया। इसके बाद अगले वन नाइट स्टैंड से उसके दूसरे बच्चे का जन्म हुआ। लेकिन इसके बाद उसे अहसास हुआ कि वो महिला नहीं, मर्द है। जिसके बाद उसने सर्जरी करवा ली। अब वो अपने बच्चों की मां नहीं, पिता बन चुका है।
ये फोटो एडम के दूसरे बेटे लिंकन की है। लिंकन 1 साल का था जब उसकी मां ने एक पिता बनने की सोची और खुद को ट्रांसजेंडर बना लिया। अब लिंकन 5 साल का है।
211
ये फोटो एडम के बड़े बेटे जेम्स की है, जो 10 साल का है। शुरुआत में जेम्स को यह स्वीकार करने में काफी दिक्कत आई थी कि उसकी मां अब ट्रांसजेंडर बन गई है।
311
एडम और जेम्स अब एक साथ है। एडम ने कहा कि उन्हें लगा कि वह अपने बच्चों के लिए बेहतर रोल मॉडल बन गए हैं।
411
एडम ने साल 2019 में अपने स्तनों को कटवाने के लिए एक सर्जरी भी करवाई है। डबल मास्टेक्टॉमी के बाद एडम की तस्वीर।
511
एडम कहते हैं कि सर्जरी के बाद उनके पिता और दोस्तों ने उन्हें छोड़ दिया, लेकिन अपनी सर्जरी के बाद उन्होंने खुद को बेहतर महसूस किया।
611
एडम कहते हैं कि सर्जरी के बाद उनके पिता और दोस्तों ने उन्हें छोड़ दिया, लेकिन अपनी सर्जरी के बाद उन्होंने खुद को बेहतर महसूस किया।
711
अपनी पुरानी लाइफ के बारे में एडम कहते हैं कि केवल एक चीज जिसे वह पंसद करते है, वो थी उसकी दोनों प्रेग्नेंसी। (ट्रांसडेंजर बनने से पहले गर्भावस्था की तस्वीर)
811
अपने बेटे जेम्स और लिंकन के साथ एडम की तस्वीर। जब उनका छोटा बेटा उनके गर्भ में था।
911
एडम जब छोटा बच्चा था, तब वह अनजाने में एक पुरुष की तरह लाइफ जीना चाहता था, लेकिन 2017 में यह सच हो गया।
1011
एडम कहते हैं कि ट्रांसजेंडर बनने के बाद उसके दोनों बच्चों के साथ उसके संबंध पहले से ज्यादा अच्छे हुए है। वो अब अपने बच्चों को ज्यादा अच्छे से समझ पाता है।
1111
ट्रांसजेंडर बनने से पहले एडम की तस्वीर, जब वह 16 साल का था, एडम ने बताया कि वो पहले से ही लड़कियों के प्रति ही आकर्षित होता था।