लड़की ने कैंसर का बहाना बना दोस्तों से ठगे 8 लाख रुपए, टकली होकर खिंचवाई एक तस्वीर से खुल गया सारा फ्रॉड

हटके डेस्क: आज के समय में फ्रॉड के मामले इतने ज्यादा बढ़ गए हैं कि लोग किसी पर यकीन  नहीं कर पाते हैं। लालची लोग दूसरों की भावनाओं को आहत कर अपना मतलब निकालते हैं। इस वजह से आज लोग सच में जरूरतमंद लोगों की मदद करने से भी कतराने लगे हैं। हाल ही में ठगी का ऐसा मामला इंग्लैंड से सामने आया। इंग्लैंड के चेशायर में रहने वाली टोनी स्टैन्डेन ने अपने दोस्तों के साथ खुद को कैंसर पीड़ित बताकर ठगी की। उसने कैंसर के नाम पर अपने दोस्तों से आठ लाख रुपए ठगे और उसके बाद उन पैसों से अपनी ग्रैंड शादी का आयोजन किया। उसके दोस्तों को इस फ्रॉड की भनक भी नहीं लग पाई। महिला ने इस ठगी को इतनी परफेक्शन से अंजाम दिया कि उसने अपने बाल भी मुंडवा लिए। लेकिन महिला से एक ऐसी गलती हो गई, जिसके बाद उसका राज खुल गया। एक तस्वीर से उसका सारा झूठ उसके दोस्तों के सामने आ गया। अब महिला के जेल जाने की नौबत आ चुकी है। आइये आपको बताते हैं कैसे लोगों को उल्लू बनाकर महिला ने रचा सारा खेल... 
 

Asianet News Hindi | Published : Dec 10, 2020 9:23 AM IST

17
लड़की ने कैंसर का बहाना बना दोस्तों से ठगे 8 लाख रुपए, टकली होकर खिंचवाई एक तस्वीर से खुल गया सारा फ्रॉड

टोनी हमेशा से ग्रैंड शादी करना चाहती थी। उसका सपना था फिल्मों जैसी वेडिंग का। लेकिन उसके पास इस सपने को पूरा करने के लिए पैसे नहीं थे। अपने सपने को साकार करने के लिए टोनी ने एक साजिश की। 

27

टोनी ने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक पोस्ट डाला। इसमें उसने लिखा कि उसे कैंसर है। डॉक्टर ने बताया है कि अगर इलाज नहीं हुआ तो वो मात्र 2 महीने की मेहमान है। उसने लिखा कि उसे ट्यूमर हो गया है और उसके बॉडी ऑर्गन्स फेल हो रहे हैं। 
 

37

इसके बाद उसने इंस्टा पर अपनी कुछ बिना मेकअप की फोटोज डाली, जिसमें वो बीमार नजर आ रही थी। अपनी दोस्त की ऐसी हालत देख टोनी के दोस्तों ने उसके लिए पैसे जमा करना शुरू किया।  
 

47

कुछ ही समय में टोनी के कैंसर के इलाज के लिए आठ लाख 30  हजार से ज्यादा पैसे जमा कर लिए गए। अपने दोस्तों को फंसाने के लिए टोनी ने अपने बाल भी मुंडवा लिए। ताकि उसके दोस्तों को लगे कि वो पैसों से अपना कीमो करवा रही है। 
 

57

कैंसर फंड में जमा पैसों को लेकर टोनी ने अपने 52 साल के प्रेमी से धूमधाम से शादी रचाई। उसने बिलकुल अपने सपने जैसी वेडिंग की। इसके बाद कपल तुर्की चला गया। वहां से जब उसने अपनी कुछ फोटोज शेयर की तो टोनी के दोस्तों को शक हुआ। 

67

इसके कुछ समय बाद टोनी ने इंस्टा पर अपने कोरोना पॉजिटिव होने की बात शेयर की। तब उसके दोस्तों का शक गहरा हो गया। उन्होंने कैंसर अस्पताल से टोनी की डिटेल निकलवाई और सारे फ्रॉड का भांडा फूट गया। 
 

77

अब टोनी के दोस्त उसपर विश्वासघात का आरोप लगा रहे हैं। साथ ही उसपर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाकर केस दर्ज किया गया है।  पुलिस कार्यवाई होने पर टोनी को अपने इस फ्रॉड के लिए जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है।  

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos