घर पर पिज्जा बनाने के लिए मार्केट से बना-बनाया बेस ले आई महिला, खाते ही पति को मैदे में मिली खौफनाक चीज

हटके डेस्क: कोरोना की वजह से लोगों ने कई डिशेज बाहर से खाने की जगह घर पर ही बनाना शुरू कर दिया। ऐसे में कई चीजें  हैं,जिनकी डिमांड अचानक ही बढ़ गई। इसमें से एक है पिज्जा बेस। भारत ही नहीं, विदेशों में भी इसकी डिमांड बढ़ गई है। इस बीच अमेरिका में रहने वाली एक महिला के लिए सुपरमार्केट से पिज्जा खरीदना काफी खतरनाक साबित हो गया। महिला यहां एक सुपरमार्केट से पिज्जा बेस खरीद कर घर ले आई। लेकिन जब वो पिज्जा बनाने लगी तब उसके पति की नजर पड़ी बेस में मिलाई गई खतरनाक चीज पर। अगर ऐसा नहीं होता तो शायद पिज्जा खाने के बाद उसका बुरा हाल हो गया होता। बेस में छोटे-छोटे ब्लेड्स तोड़कर मिलाए हुए थे। 

Asianet News Hindi | Published : Oct 14, 2020 12:48 PM IST

17
घर पर पिज्जा बनाने के लिए मार्केट से बना-बनाया बेस ले आई महिला, खाते ही पति को मैदे में मिली खौफनाक चीज

अमेरिका के साको हैनफोर्ड सुपरमार्केट ने लोगों से अपील की है कि जिन्होंने भी 1 अगस्त से 11 अक्टूबर के बीच उनके किसी भी स्टोर की चेन से पिज्जा बेस ख़रीदा है, वो उसे यूज ना करें। 

27

स्टोर पिज्जा बेस के बदले लोगों को फुल रिफंड का वादा किया है। दरअसल, इस दौरान बेचे गए पिज्जा बेस में नुकीले ब्लेड्स तोड़कर मिलाए जाने की शिकायत हुई है। इस कारण स्टोर ने लोगों से  इन्हें वापस कर देने की अपील की है। 

37

मामले का खुलासा स्टोर से बेस ले गई एक महिला ने किया। इस महिला ने घर पर पिज्जा बनाने के लिए स्टोर से बेस खरीदा था। वो अपने बच्चों को लॉकडाउन में घर का बना खिलाना ही प्रेफर कर रही थी। 
 

47

लेकिन जब घर पहुंचकर उसने बेस को निकाला तो उसके होश उड़ गए। खाने से पहले उसकी नजर बेस के अंदर स्टफ की गई चमकीली चीज पर पड़ी। 

57

जब उसने उसे खींचा तो पाया कि बेस में छोटे-छोटे ब्लेड्स तोड़कर भरे हुए हैं। अगर वो उन्हें नहीं देखती तो शायद उसके बच्चे इसे खा जाते। इसके बाद महिला ने स्टोर में इसकी शिकायत कर दी।  

67

स्टोर ने मामले की जांच के लिए पुलिस को इन्फॉर्म किया, जिसके बाद जिस फैक्ट्री में बेस बना था, उसकी और सुपरमार्केट के सीसीटीवी कैमरे की जांच की गई। उसमें उनकी नजर एक शख्स पर पड़ी जो बेस के स्टॉक के साथ छेड़छाड़ करता दिखा। 

77

ये शख्स पहले इसी पिज्जा बेस कंपनी के लिए काम करता था। पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया है। हालांकि अभी तक उसने बताया नहीं कि उसने ऐसी हरकत क्यों की?  

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos