अगर आपके पास भी है 21 साल पुरानी ये किताब तो खुल जाएगी किस्मत, 1 गलती के कारण 71 लाख में बिक रहा है नॉवेल

हटके डेस्क: कहते हैं देने वाला जब भी देता है छप्पर फाड़ कर देता है। खजाना हमारे आंखों के सामने रहता है लेकिन हमें इसकी कीमत का पता ही नहीं होता। कई ऐसी चीजें होती हैं, या सिक्के होते हैं, जो कीमती होते हैं लेकिन हमें उनकी वैल्यू ही पता नहीं होती। अब एक 21 साल पुरानी किताब को बेचकर आप पूरे 71 लाख कमा सकते हैं। जी हां, इस किताब में मौजूद एक गलती के कारण इसकी कीमत इतनी ज्यादा हो गई है। तो अगर आपके पास भी ये किताब है तो झटपट इसे ढूंढने में लग जाएं क्यूंकि ये आपकी किस्मत पलट सकती है। आइये आपको बताते हैं इस किताब की पूरी डिटेल... 

Asianet News Hindi | Published : Oct 14, 2020 7:05 AM IST

17
अगर आपके पास भी है 21 साल पुरानी ये किताब तो खुल जाएगी किस्मत, 1 गलती के कारण 71 लाख में बिक रहा है नॉवेल

बचपन में हम सभी को कॉमिक्स पढ़ने का शौक था। आज से 20 साल पहले टीवी पर कार्टून देखने से ज्यादा हम किताबें ही पढ़ते थे। 

27

अगर आपको भी किताबें पढ़ने का शौक था, तो अपनी बुकशेल्फ को एक बार झाड़ कर गौर से देख लें। अगर उसमें ये एक किताब मिल गई तो आपकी किस्मत खुल जाएगी।  

37

ये किताब है आज से 21 साल पहले पब्लिश हुई हैरी पॉटर एंड द फिलॉस्फर स्टोन। हैरी पॉटर सीरीज की ये पहली किताब थी। इसमें पेज नंबर 53 खोलें और अगर उसमें ये एक चीज नजर आ गई तो खुल गई आपकी किस्मत। 

47

दरअसल, इस एडिशन की एक खेप में मिस्टेक थी। इसकी मात्र 500 कॉपी छपी थी। पेज नंबर 53 में 1 wand दो बार प्रिंट हो गया था। इस वजह से इनकी सप्लाई रोक दी गई थी। 

57


हाल ही में इस एडिशन की एक किताब सामने आई, जिसे नीलामी में 71 लाख  रूपये में बेचा गया। इसके तीस लाख में बिकने की उम्मीद थी लेकिन किताब काफी अच्छे हालत में थी इस कारण इसका दाम इतना लग गया। 

67

इस एडिशन की किताबों में कुछ और गलतियां भी हैं। जिसमें कवर पर फिलॉस्फर की स्पेलिंग गलत लिखी हुई है। इस किताब को नीलाम करने वाले हैंशन ऑक्सनर इसकी और कॉपीज ढूंढ रहे हैं। 

77

अगर आपके पास भी इन गलतियों से भरी हैरी पॉटर की ये किताब है तो इसका झट से फायदा उठाइये। आप इसे नीलाम कर लखपति बन सकते हैं। तो देर किस बात की शुरू कर दीजिये किताब को ढूंढना।  
 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos