दो कोख से पैदा हुई बच्ची, मां-बाप के साथ डॉक्टर्स भी रह गए हैरान

Published : Feb 20, 2020, 01:49 PM IST

अमेरिका: आज के समय में ऐसे कई मामले सामने आते हैं, जो मेडिकल साइंस को भी हैरान कर देते हैं। अमेरिका के मिशिगन में रहने वाली एक महिला अपनी प्रेग्नेंसी की खबर से काफी खुश थी। लेकिन वो बेहद डरी हुई थी। दरअसल, ये महिला यूट्रस डिडेलफिस से पीड़ित है। इसमें महिला की बॉडी में दुर्लभ विकास हुआ। जिस कारण उसकी बॉडी में दो योनि, दो गर्भाशय और दो ग्रीवा या सर्विक्स है। 

PREV
19
दो कोख से पैदा हुई बच्ची, मां-बाप के साथ डॉक्टर्स भी रह गए हैरान
27 साल की बीथैनी मैकमिलन सबसे पहले 2018 में प्रेग्नेंट हुई थी। उस समय सब कुछ नार्मल था। लेकिन अचानक उसका मिसकैरेज हो गया।
29
जब डॉक्टर्स ने उसकी जांच की तो पता चला कि उसकी बॉडी में दो योनियां और दो गर्भाशय और ग्रीवा है।
39
इस कारण उसके गर्भ में बच्चा 6 महीने से ज्यादा विकसित नहीं हो सकता। अगर अगली बार वो कंसीव करेगी, तब भी गर्भपात हो जाएगा।
49
इस बात को जानकर स्कूल टीचर बीथैनी काफी उदास हो गई थी। लेकिन एक साल बाद वो फिर प्रेग्नेंट हुई। उन्होंने इस दौरान तमाम सावधानियां बरतीं।
59
प्रेग्नेंसी के नौंवे हफ्ते में बीथैनी ने पहली बारे अपनी बेटी की हार्टबीट सुनी।
69
कई कॉम्प्लीकेशंस के बावजूद उन्होंने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। कपल ने बच्ची का नाम माईव रखा है।
79
डिलीवरी के समय डॉक्टर्स भी डरे हुए थे। एक बच्ची को दो गर्भाशय से निकालना काफी चैलेंजिंग था।
89
अब बीथैनी अपना एक्सपीरियंस लोगों के साथ शेयर कर रही हैं। और लोगों से इससे परेशान ना होने की बात समझते हैं।
99
उन्होंने कहा कि इससे घबराने की जरुरत नहीं है। डॉक्टर्स की निगरानी में रहकर दो अंगों के साथ भी बच्चे को जन्म दिया जा सकता है।

Recommended Stories