World Tourism Day: हॉट चॉकलेट से कोल्ड ड्रिंक तक, हर फ्लाइट में यात्रियों को Free दी जाती हैं ये चीजें

Published : Sep 27, 2020, 09:28 AM IST

हटके डेस्क: दुनियाभर में 27 सितंबर को वर्ल्ड टूरिज्म डे के तौर पर मनाया जाता है। कोरोना काल में ट्रेवल करना काफी रिस्की है ऐसे में लोग कहीं भी जाना अवॉयड ही कर रहे हैं। हालांकि, कुछ लोग जिन्हें घूमने का शौक है, वो इस दौरान सस्ती टिकट्स का फायदा उठाकर अपने सपने पूरे करने में जुटे हैं। घूमने के लिहाज से लोग अब फ्लाइट को प्राथमिकता देते हैं। पहले के समय में जहां फ्लाइट से ट्रेवल करना काफी महंगा होता था, वहीं अब इसके दाम काफी कम हो गए हैं। फ्लाइट में अगर आप रिफ्रेशमेंट शामिल करवाते हैं तो इसके बदले आपको अलग से चार्ज देना पड़ता है। लेकिन कुछ ऐसी चीजें हैं जो ज्यादातर फ्लाइट में आपको मुफ्त मिलती हैं। कई लोगों को इसकी जानकारी नहीं होती, जिसका नतीजा होता है कि लोग इन सुविधाओं का फायदा नहीं उठा पाते। आज हम आपको इन्हीं सुविधाओं के बारे में बताने जा रहे हैं। 

PREV
18
World Tourism Day: हॉट चॉकलेट से कोल्ड ड्रिंक तक, हर फ्लाइट में यात्रियों को Free दी जाती हैं ये चीजें

हवाई यात्रा रेल या बस के मुकाबले काफी महंगी होती है। साथ ही प्लेन में खाने-पीने की चीजों के लिए भी लोगों को जेल काफी हद तक ढीली करनी पड़ती है। लेकिन आज हम आपको फ्लाइट में मिलने वाली कुछ फ्री सर्विसेस के बारे में बताने जा रहे हैं।  

28

जिन फ्लाइट्स में फ्री स्नैक की सुविधा होती है, उसमें एक और सर्विस लोगों के लिए होती है जिसके बारे में उन्हें पता नहीं होता। ये है एक्स्ट्रा स्नैक मांगना। जी हां, अगर आपको भूख लगी है तो आप फिर से खाना मांग सकते हैं। अटेंडेंट को आपको एक्स्ट्रा स्नैक देना ही होगा। 

38

फ्लाइट में आपको पानी भी फ्री में दिया जाएगा। जरुरी नहीं है कि आपको महंगे बोतल खरीदने ही है। आप अटेंडेंट से पानी मांगे। वो आपको डिस्पोजल गिलास में या पानी की छोटी बोतल फ्री में देगी। इसके लिए वो मना नहीं कर सकती। 

48

कई फ्लाइट्स में लोगों को चढ़ने के बाद फ्लाइट अटेंडेंट खाली सोडा कैन देती हैं। लोगों को समझ नहीं आता कि इसका करना क्या है। ऐसे में शर्म से वो कुछ पूछते भी नहीं। दरअसल, अगर आपको खाली कैन दिया गया है, तो उसे रिफिल करने के लिए कहें। आपको फ्री में सोडा मिलेगा।  

58

जिन फ्लाइट्स में फ्री पेय दिया जाता है, उसमें ज्यादातर लोग चाय या कॉफ़ी मांगते हैं। लेकिन  ज्यादातर लोगों को नहीं पता कि आप उनसे हॉट चॉकलेट मांग सकते हैं। आप उनसे एक बार ये ऑप्शन पूछ लें। 
 

68

फ्लाइट के दौरान अगर आपको चोट लग गई है और आपको बैंडेज की जरुरत है तो फ्लाइट में ये आपको फ्री में मिलेगी। इसके लिए आपको पैसे खर्च नहीं करने होंगे। साथ ही अगर सिर में दर्द है, तो भी आपको दवाई मुफ्त में दी जाएगी। 

78

आज के समय में तो कोरोना की वजह से ज्यादातर फ्लाइट्स में आपको मास्क और हैंड सैनिटाइजर दिए ही जा रहे हैं। लेकिन ऐसे भी हर फ्लाइट में यात्रियों को सैनेटाइजिंग वाइप्स दिए जाते हैं। लोगों को चेयर और टेबल वाइप करने के लिए ये नैपकिन्स दी जाती है।  
 

88

फ्लाइट में एयर होस्टेस आपको असिस्ट करती हैं। अगर आप बच्चों के साथ ट्रेवल कर रहे हैं तो फ्लाइट में आप अपने बच्चे की देखभाल करने को इन्हें बोल सकते हैं। लगभग हर एयरलाइन बेबी सिटिंग ब्रेक की सुविधा यात्रियों को देती है। इस दौरान आप वाशरूम का इस्तेमाल कर सकते हैं।  

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories