हटके डेस्क: भगवान ने दुनिया में हर इंसान के अंदर कई तरह के गुण भरे हैं। कुछ गुण लोगों को पसंद आते हैं कुछ लोगों को हैरान करते हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों कनेक्टिकट में रहने वाली 30 साल की सामंथा रामस्डेल की काफी चर्चा हो रही है। सामंथा की चर्चा उनके लुक या उनकी किसी कारनामे की वजह से नहीं, सिर्फ उनके मुंह के कारण हो रही है। उन्हें दुनिया के सबसे बड़े मुंह की मालकिन होने का खिताब मिला है। वो अपना मुंह क़ाफी बड़ा फाड़ सकती है। सबसे हैरानी की बात ये है कि सामंथा को उनके मुंह फाड़ने के एक 10 सेकंड के वीडियो के बदले 11 लाख रुपए मिलते हैं। जी हां, ये महिला एक वायरल टिकटोक वीडियो के बदले 11 लाख रुपए वसूलती है। आइये आपको भी दिखाते हैं इसके टैलेंट की झलक...
कनेक्टिकट में रहने वाली 30 साल की सामंथा ने टिकटोक पर अकाउंट बनाया था। वो चाहती थी कि लोग उसके सिंगिंग टैलेंट को सराहे। उसे एक्टिंग का भी शौक था, इसके लिए भी उसने अकाउंट बनाया था।
28
लेकिन जब उसने कुछ वीडियोज अपलोड किये, तो पाया कि लोगों का ध्यान उसके एक्टिंग-सिंगिंग से ज्यादा उसके मुंह की तरफ जा रहा है। लोगों को उसके मुंह का साइज अट्रैक्ट कर रहा था।
38
इसके बाद उसने अपना मुंह फाड़कर टिकटोक वीडियो बनाना शुरू किया। जिसे लोग काफी पसंद करने लगे। महिला ने दावा किया है कि उसका मुंह दुनिया में सबसे बड़ा है। और इस वजह से ही वो टिकटोक पर वायरल हैं।
48
कोरोना के कारण लगे लॉकडाउन में सामंथा ने 7 लाख 40 हजार फॉलोवर्स गेन किये। उसके बाद उसने डिसाइड किया कि अब मुंह फाड़कर ही वो पैसे भी कमाएगी। इस कारण उसने सिंगिंग और एक्टिंग छोड़ मुंह फाड़कर वीडियो बनाना शुरू किया।
58
सामंथा वैसे तो शौकिया तौर पर टिकटोकर है। सामंथा स्टैमफोर्ड में मेडिकल सेल्स रेप्रेज़ेंटेटिव है। लेकिन अब टिकटोक वीडियोज के जरिये अच्छी-खासी कमाई कर रही है। ऑनलाइन उसकी काफी चर्चा भी हो रही है।
68
सामंथा ने अपने वेट लॉस से भी चर्चा बटोरी। उसने करीब दो साल पहले 25 किलो तक वजन घटाया। जिसके बाद उसमें टिकटोक ज्वाइन करने का साहस आया। लेकिन उससे पहले वो इंस्टा पर वीडियोज डालती थी।
78
सामंथा एक वायरल वीडियो के बदले 11 लाख रूपये कमाती है। लोग उनसे और बड़ा मुंह खोलकर वीडियो बनाने की रिक्वेस्ट करते हैं। कई लोग तो यहां तक कहते हैं कि उसके मुंह में एक डबल डेकर बस तक समा जाएगा।
88
अपनी कॉमेडी और अजीबोगरीब टैलेंट से आज सामंथा की काफी चर्चा हो रही है। सामंथा ने खुलासा किया कि उनका मुंह 3.5 इंच चौड़ा और 4 इंच बड़ा तक खुल जाता है। उन्होंने टेप से इसे मेजर किया है।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News