अचंभा: खली से भी मजबूत है इस बच्ची की हड्डियां, जन्म के मात्र 2 ही महीने बाद अपने पैरों पर हो गई खड़ी

Published : May 19, 2020, 01:19 PM ISTUpdated : May 19, 2020, 04:56 PM IST

हटके डेस्क: दुनिया में कुछ भी असंभव नहीं है। हमारे आसपास कई बार ऐसी चीजें होती हैं, जिसपर यकीन कर पाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन हो जाता है। आज तक आपने देखा होगा कि ज्यादातर बच्चे 4 से 5 महीने में अपने पैरों पर खड़े होने लगते हैं। लेकिन आज हम आपको जिस बच्ची के बारे में बताने जा रहे हैं वो मात्र 2 महीने में ही अपने पैरों पर खड़ी हो गई थी।  उस समय बच्ची को उसके पेरेंट्स सपोर्ट देते थे। और 4 महीने से कम उम्र में ही वो बिना किसी सपोर्ट के खड़ी हो जाती है। बच्ची के माता-पिता ने अपनी बेटी को दुनिया का सबसे मजबूत बच्चा बताया। अभी इस बच्ची की उम्र चार महीने भी नहीं हुई है और वो खड़ी होने लगी है। इस खबर ने दुनियाभर के लोगों का ध्यान खींचा। 

PREV
18
अचंभा: खली से भी मजबूत है इस बच्ची की हड्डियां, जन्म के मात्र 2 ही महीने बाद अपने पैरों पर हो गई खड़ी

31 साल के तेजरा फिन जोह्न्स्टन और उनकी पत्नी 23 साल की एमिली डेरिक ने अपनी 15 महीने की बेटी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की। 

28

इस कपल का दावा है कि उनकी बेटी लूला मात्र दो महीन में ही खड़ी होने लगी थी। और अब चार महीने से पहले ही वो बिना किसी के मदद के सीधी खड़ी हो जाती है। 
 

38

कपल का कहना है कि लूला काफी ताकतवर है। पैदा होने के बाद ही वो अपने सिर को सपोर्ट देने लगी थी। जहां नॉर्मल बच्चों के सर को अच्छे से पकड़ना पड़ता है, लूला की हड्डियां इतनी मजबूत थी कि वो खुद ही सपोर्ट ले लेती थी।  

48

उसी समय से लूला के पेरेंट्स समझ गए थे कि वो दूसरे बच्चों से अलग है। 31 जनवरी को पैदा हुई लूला अब अपने पैरों पर बॉडी वेट उठा लेती है। 

58

ऐसा करने वाली लूला दुनिया की पहली बच्ची हो सकती है। लेकिन रिकॉर्ड सिर्फ वो बच्चे बना पाते हैं, जो चलना शुरू कर देते हैं। 

68

अभी गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में सबसे कम उम्र में चलने का रिकॉर्ड रुबेन रॉबिंसन के नाम है। ये बच्चा मात्र 6 महीने में चलने लगा था। 

78

अपनी बेटी लूला की इस खासियत के बारे में उसके पेरेंट्स ने बताया कि शायद दोनों को यूट्यूब पर ताकतवर लोगों के वीडियो देखना पसंद है,  इसलिए उनकी बेटी ऐसा कर लेती है.
 

88

लूला के पेरेंट्स अपनी बेटी को स्पेशल मानते हैं। उनका कहना है कि अगर इस उम्र में वो इतनी मजबूत है तो आगे जाकर वो कई रिकॉर्ड तोड़ डालेगी। 

Recommended Stories