100 साल की हिस्ट्री में पहली बार देखा ऐसा जलजला, ये तस्वीरें आस्ट्रेलिया की सिटी न्यू साउथ वेल्स की हैं

Published : Mar 22, 2021, 04:31 PM ISTUpdated : Mar 22, 2021, 04:32 PM IST

ये तस्वीरें किसी को भी हैरान कर सकती हैं। दुनियाभर में प्राकृतिक आपदाएं आती रहती हैं। लेकिन जब मुसीबत कोई रिकार्ड कायम करती है, तो लोगों में दहशत बैठ जाती है। ऐसा ही डर इस समय ऑस्ट्रेलिया के सबसे आबादी वाले शहर न्यू साऊथ वेल्स राज्य में देखने को मिल रहा है। बड़ा ही खूबसूरत यह शहर इस समय बाढ़ में डूबा हुआ है। यहां के लोगों का कहना है कि उन्होंने 100 साल की हिस्ट्री में पहली बार ऐसा जलजला देखा है। राज्य के प्रीमियर ग्लेडिस बेरेजीक्लियन ने बताया कि खतरे को देखते हुए मिड नार्थ कोस्ट के कई स्थानों से लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेज दिया गया है।

PREV
18
100 साल की हिस्ट्री में पहली बार देखा ऐसा जलजला, ये तस्वीरें आस्ट्रेलिया की सिटी न्यू साउथ वेल्स की हैं

ऑस्ट्रेलिया के लोगों ने ऐसी बाढ़ पहली बार देखी है। सिडनी के कई इलाकों को खाली कराया गया है।

28

घर डूबने से बड़ी संख्या में लोगों को रेस्क्यू करके सुरक्षित जगहों पर भेजा गया है।
 

38

इस प्राकृतिक आपदा से प्रभावित करीब 4000 लोगों को शिविरों में पहुंचाया गया है।
 

48

बता दें कि सिडनी शहर के पानी का मुख्य स्रोत वार्रगंबा डैम 2016 के बाद पहली बार ओवरफ्लो हुआ है।
 

58

 न्यू साऊथ वेल्स राज्य राज्य में 13 इलाकों में चेतावनी दी गई है।

68

इस तरह सिटी में बाढ़ का पानी भरा हुआ है। गाड़ियां बाढ़ में बह गईं।

78

चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। लोगों के सामान बाढ़ में बहते देखे जा सकते हैं।
 

88

बड़ी संख्या में लोग फंसे हुए हैं। सड़कें नदियों में तब्दील हो गई हैं।

फोटो साभार-smh.com.au,9news.com.au

Recommended Stories