दुनिया में कोरोना: 194 देशों में 19 हजार 101 मौत, ब्रिटेन में प्रिंस चार्ल्स संक्रमित, पत्नी भी आइसोलेट

Published : Mar 25, 2020, 09:26 AM ISTUpdated : Mar 25, 2020, 04:49 PM IST

नई दिल्ली. दुनिया के 194 देशों में कोरोना का कहर जारी है। अब तक 422,566 लोग संक्रमित हैं, जिसमें 19,101 लोगों ने दम तोड़ दिया है। जबकि 108,388 लोग ठीक भी हो चुके हैं। दुनिया के अलग-अलग देशों में कोरोना वायरस का आतंक जारी है। 71 साल के चार्ल्स प्रिंस कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके बाद उनकी पत्नी कैमिला को भी आइसोलेट कर दिया गया है। चीन के वुहान शहर से शुरू हुए कोरोना संक्रमण से मौजूदा समय में इटली सबसे ज्यादा प्रभावित है। इटली में हर रोज 700 से अधिक मौतें हो रही हैं। वहीं 5 हजार से अधिक संक्रमण के केस भी सामने आ रहे हैं। जबकि चीन की हालत स्थिर है। चीन में पिछले एक सप्ताह से कोई भी पॉजिटिव केस सामने नहीं आया है। इन सब के इतर कोरोना वायरस के आगे अमेरिका भी पस्त नजर आ रहा है। अमेरिका में एक दिन में 222 से अधिक लोगों ने दम तोड़ा है जबकि 11,074 लोग संक्रमित पाए गए हैं।

PREV
117
दुनिया में कोरोना: 194 देशों में 19 हजार 101 मौत, ब्रिटेन में प्रिंस चार्ल्स संक्रमित, पत्नी भी आइसोलेट
इटली में 6 करोड़ लोग घरों में कैदः इटली के नागरिक सुरक्षा विभाग के प्रमुख एंजेलो बोरेली ने सोमवार को बताया कि यहां एक दिन में संक्रमण के 5249 नए मामले सामने आए हैं। इटली का लोम्बार्डी प्रांत सबसे ज्यादा प्रभावित है। इटली पूरी तरह से लॉकडाउन है।
217
देश के करीब 6 करोड़ लोग अपने घरों में कैद हैं। कोरोना के संक्रमण से इटली में मरने वालों की संख्या 6820 पहुंच गई है। यहां एक दिन में 743 लोगों ने जान गंवाई है। इसके साथ ही 8326 लोग ठीक भी हो चुके हैं।
317
स्पेन में 13 फीसदी हेल्थ वर्कर संक्रमितः स्पेन की हेल्थ मिनिस्ट्री ने बुधवार को एक चौंकाने वाली जानकारी दी है। उसके मुताबिक, “संक्रमितों की जांच और इलाज में लगे देश के 13 फीसदी हेल्थ वर्कर खुद संक्रमित हो चुके हैं। यह आंकड़ा बढ़ता जा रहा है और इससे हालात ज्यादा गंभीर हो सकते हैं।”
417
इटली के बाद स्पेन सबसे ज्यादा प्रभावित देश है। यहां अब चक 42,058 मरीज संक्रमित पाए गए हैं। जबकि 2991 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना वायरस के संक्रमण का कहर इस कदर हावी है कि स्पेन में एक दिन में 680 से अधिक मौतें हुई है जबकि लगभग 7 हजार केस सामने आए हैं।
517
अमेरिका में एक दिन में 200 मौतेः कोरोना वायरस के कहर से अमेरिका का भी बुरा हाल है। अमेरिका में अब तक 54,808 मरीज संक्रमित हैं। जबकि 775 लोगों की मौत हो चुके है। अमेरिका में कोरोना वायरस का असर इस कदर बढ़ता जा रहा है कि एक दिन में 11,074 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। जबकि एक दिन में 222 लोगों की मौत हुई है।
617
अमेरिका के 16 राज्यों ने घर रहने का आदेश जारी किया अमेरिका के कम से कम 16 राज्यों ने अपने नागरिकों को घर में रहने का आदेश जारी किया है। देश के करीब 9.6 करोड़ लोग अपने घरों में हैं। देश की जनसंख्या का 29% लोगों पर प्रतिबंध लगाया गया है। लेकिन, अभी तक यह आदेश लागू नहीं हो पाए हैं। अगर, 16 राज्यों में यह आदेश लागू हो जाते हैं तो करीब 14.2 करोड़ यानी 43% नागरिक घरों में कैद हो जाएंगे।
717
पाकिस्तान में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 1 हजार के पारः पाकिस्तान में संक्रमण के केस लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। अब तक 972 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इसमें 8 लोगों की मौत भी हो चुकी है। कोरोना के बढ़ते कहर के बीच प्रधानमंत्री इमरान खान अजीब तर्क दे रहे हैं।
817
मंगलवार को इमरान ने कहा, “अमेरिका और इटली जैसे अमीर देश भी इस संकट से निपट नहीं पा रहे हैं। वो जितना पैसा इस बीमारी से निपटने पर खर्च कर रहे हैं, उतनी तो हमारा साल भर का टैक्स कलेक्शन है। लेकिन, पाकिस्तान में कोरोना का असर काफी कम है।”
917
पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार के पास महामारी से निपटने की कोई तैयारी नहीं है। यहां के अस्पतालों में जांच किट तक नहीं हैं। सिर्फ रसूखदारों के लिए कुछ सुविधाएं रखी गई हैं। आम अवाम को स्कूलों में बने कमरो में पलंग लगाकर ठहरा दिया गया है।
1017
इनके पास मास्क और सैनिटाइजर जैसी जरूरी चीजें तक नहीं हैं। सेना को सड़कों पर उतार दिया गया है। इससे आम लोगों में नाराजगी है। कुछ लोगों ने कराची में सेना के आदेशों को नहीं माना और वो सड़कों पर उतर आए।
1117
चीन के वुहान में 8 अप्रैल से खत्म होगा लॉकडाउनः कोरोना वायरस के संक्रमण से चीन के सबसे ज्यादा प्रभावित हुबेई प्रांत समेत वुहान से यात्रा प्रतिबंध हटाएगा। चीन के अधिकारी वुहान में लगभग दो महीनों से चल रहे लॉकडाउन को 8 अप्रैल को हटा देंगे।
1217
हुबेई प्रांत के स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने वुहान समेत पूरे राज्य में आवाजाही पर प्रतिबंध को आसान बनाने का फैसला किया है। 23 जनवरी को पूरे शहर को लॉकडाउन कर दिया गया था।
1317
चीन के प्रशासन ने यह फैसला संक्रमण के मामलों में आई कमी को देखते हुए लिया है। छह दिनों में यहां केवल एक मामला सामने आया है। हालांकि, सोमवार को वुहान में सात लोगों की मौत हुई थी। यहां अब तक 3277 लोगों की मौत हुई है, जबकि 81,171 लोग संक्रमित हुए हैं।
1417
ब्रिटेन में कोरोना से अब तक 335 लोगों की मौतः ब्रिटेन में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 422 हो गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 1427 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 8,077 हो गई है।
1517
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लोगों से घरों में रहने की अपील की थी। इसके साथ ही उन्होंने एक जगह पर 2 लोगों के इकठ्ठा होने पर पाबंदी लगा दी है।
1617
फ्रांस में एक दिन में 2488 केसः कोरोना का कहर फ्रांस में भी तेज होता जा रहा है। फ्रांस में कोरोना से अब तक 22,304 लोग संक्रमित हो चुके हैं। ताजा जारी आंकड़ों के मुताबिक फ्रांस में कोरोना से मरने वालों की संख्या 1100 पहुंच गई है।
1717
फ्रांस में पिछले 24 घंटे में 240 मौतें हुई हैं। जबकि 2448 नए केस सामने आए हैं। फ्रांस में भी कोरोना के बढ़ते असर को देखते हुए लॉकडाउन किया गया है।

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories