खत्म होने लगा कोरोना? स्कूल, होटल सब खुलें, उड़ानें भी शुरू; 80 देशों में से 40 देशों ने खोला लॉकडाउन

वॉशिंगटन. दुनिया में कोरोना का कहर जारी है। जिससे बचने के लिए  80 देशों ने लॉकडाउन लागू किया था। दुनिया में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 49.90 लाख हो गई है। जबकि अब तक 3.24 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। इन सब के बीच दुनिया के लगभग 40 देशों में लॉकडाउन खुल चुका है। लॉकडाउन खोलने वाले सबसे ज्यादा 26 देश यूरोप के हैं। जबकि कोरोना प्रभावित टॉप 10 देशों में 6 देश यूरोप के ही हैं। इनके अलावा अमेरिका और एशियाई देशों में लॉकडाउन खुला है। इन देशों की सरकारों का मानना है कि अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए लॉकडाउन खोलना जरूरी है।

Asianet News Hindi | Published : May 20, 2020 8:28 AM IST

114
खत्म होने लगा कोरोना? स्कूल, होटल सब खुलें, उड़ानें भी शुरू; 80 देशों में से 40 देशों ने खोला लॉकडाउन

6 देश अब सीमाएं खोलने पर भी जोर दे रहे हैं। कुछ ने इसकी तारीखों का ऐलान भी कर दिया है। जैसे बेल्जियम, जर्मनी और स्विट्जरलैंड 15 जून से विदेशी पर्यटकों को आने देने की योजना बना रहे है। इसकी घोषणा वे इस महीने के आखिरी में कर सकते हैं। ग्रीस 1 जुलाई से विदेशी पर्यटकों के लिए बॉर्डर खोलने जा रहा है।

214

इटली 3 जून से सीमाएं खोल दी जाएंगी। नीदरलैंड्स ने कुछ देशों के यात्रियों को आने की अनुमति दी है। जबकि पोलैंड 13 जून से सीमाएं खोल सकता है। चीन को छोड़ बाकी देशों ने मार्च या अप्रैल में लॉकडाउन लगाया था।

314

फ्रांस में प्राइमरी स्कूल, सैलून खुले। रेस्तरां, बार 2 जून के बाद खुलेंगे। पेरिस से लंदन जाने के लिए कुछ उड़ानें शुरू कीं।

414

स्पेन में मैड्रिड, बार्सिलोना को छोड़कर अन्य क्षेत्रों में लॉकडाउन खोल दिया गया है। यहां बार और रेस्तरां को खोलने की इजाजत दे दी गई है। सरकार ने दोस्तों, रिश्तेदारों को 10 लोगों के समूह में मिलने, पार्टी की अनुमति दी है। यहां बीच भी खोल दिए गए हैं। इसके साथ ही स्वीमिंग की भी इजाजत दे गई है।

514

ब्रिटेन में सरकार ने लोगों को काम पर लौटने को कहा है। निजी वाहनों से ऑफिस या कारोबार स्थल जाने की सलाह दी। ट्रेनों और अन्य सावर्जनिक स्थल पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने को कहा है। इसके साथ ही यहां बीचों को भी खोल दिया गया है। जिसके बाद लोग यहां मस्ती करते हुए दिखाई दिए। हालांकि इस दौरान सभी को सोशल डिस्टेसिंग का ध्यान रखना आवश्यक है।

614

बेल्जियम में दुकानें, म्यूजियम खुल गए हैं। 8 जून से कैफे, रेस्तरां ओर पर्यटन स्थल खोलने की तैयारी है। लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों के पालन करने की अपील की जा रही है। 

714

डेनमार्क में दुकानें, पार्क, रेस्तरां और कुछ होटल खुले। सावर्जनिक परिवहन सुविधाएं दोबारा शुरू हुईं। खेल गतिविधियां, थिएटर और सिनेमा 8 जून के बाद खुलेंगे।
 

814

फिनलैंड ने ब्रिटेन जाने के  लिए उड़ान सेवा शुरू कर दी है। इसके साथ ही सरकार ने दुकान को खोलने की इजाजत दी। जिसके बाद सभी दुकानें खुल गई हैं। यहां रेस्तरां, बार और सांस्कृतिक संस्थाएं 1 जून के बाद खोले जा सकेंगे।

914

जर्मनी में सरकार ने कुछ घरेलू उड़ानों को दोबारा शुरू किया है। इसके साथ ही दुकानें, रेस्तरां खुल गए हैं। जबकि सरकार ने 25 मई से होटलों को खोलने की इजाजत दी है। बड़े कार्यक्रम अगस्त से होंगे। राज्य लॉकडाउन पर खुद फैसला ले रहे हैं।

1014

ग्रीस में उड़ानें शुरू हो गईं हैं। 1 जून से ब्रिटेन के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरू होगी। जून से मॉल, रेस्तरां, सिनेमा खुलेंगे। खेल गतिविधियां शुरू होंगी। इसके साथ ही यहां सरकार ने बीच भी खोल दिया है। 

1114

इटली में पार्क, बार, रेस्तरां, सामान्य दुकानें, म्यूजियम, चर्च को सरकार ने खोल दिया है। जून से कुछ होटल बुकिंग के आधार पर खुलेंगे। जबकि कुछ ट्रेनें भी चलाई जा रही हैं।

1214

नीदरलैंड्स में दुकानें, होटल, म्यूजिक वेन्यू, म्यूजियम, सिनेमा, थिएटर खुले। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अनिवार्य किया। आउट डोर रेस्तरां 1 जून से खुलेंगे।

1314

60% से ज्यादा खुला अमेरिका
अमेरिका के 50 राज्यों में से 30 में लॉकडाउन खुल चुका है। 11 राज्यों ने क्षेत्रीय स्तर पर लॉकडाउन खोला है। 4 जिले अगले हफ्ते लॉकडाउन खोलेंगे। यानी 60 फीसदी से ज्यादा राज्यों में लॉकडाउन खुल चुका है। 

1414

यहां बीच, जिम, रिटेल दुकानें, रेस्तरां, बार, सैलून, थिएटर, उद्योग, ऑफिस, पूजा स्थल खुल रहे हैं।  उधर, ओहियो समेत कई राज्यों में ऑटो प्लांट खुल गए। यहां सोशल डिस्टेंसिंग के साथ कर्मचारियों को काम करने की इजाजत दी गई है। यहां अन्य उद्योग भी खुल रहे हैं। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos