5 साल की बच्ची के साथ हैवानियत, पहले अगवा कर किया रेप, फिर जलाकर खाली प्लॉट में फेंका शव

Published : Sep 08, 2020, 05:26 PM IST

कराची. पाकिस्तान के कराची से हैवानियत का मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने एक 5 साल की मासूम बच्ची का जला हुआ शव बरामद किया। पुलिस के मुताबिक, बच्ची दो दिन से लापता था। वहीं, इस घटना का काफी विरोध हो रहा है। लोग बच्ची के लिए न्याय की मांग करने के लिए सोशल मीडिया पर कैंपेन भी चला रहे हैं। 

PREV
14
5 साल की बच्ची के साथ हैवानियत, पहले अगवा कर किया रेप, फिर जलाकर खाली प्लॉट में फेंका शव

कराची पुलिस ने बताया कि बच्ची की उम्र 5 साल है। उसे दो दिन पहले किडनैप किया गया था। मर्डर से पहले बच्ची का रेप किया गया। इसके बाद उसे जला दिया गया। 

24

रविवार को मिला शव
बच्ची कराची के सब्जी मंडी इलाके से किडनैप हुई थी। उसका शव उसी इलाके में एक खाली प्लॉट पर रविवार को मिला। इसके बाद बच्ची के शव को हॉस्पिटल ले जाया गया। यहां पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके साथ रेप की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है कि सिर पर चोट लगने की वजह से उसकी मौत हुई है। 

34

एक आरोपी को लिया हिरासत में
पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को हिरासत में लिया है। मामले में जांच जारी है। वहीं, बच्ची का शव मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने नाराजगी जाहिर की। स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन भी किया। 

44

बच्ची के लोग मांग रहे न्याय
बच्ची को न्याय दिलाने के लिए #justiceformarwah चल रहा है। इसके तहत कई लोगों ने दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की है। पाकिस्तान की अभिनेत्री अरमीना ने भी बच्ची को न्याय देने की मांग के साथ ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, रेप करने के बाद जला दिया। मैंने वह तस्वीर देखी है, यह काफी खौफनाक है। यह सब कब खत्म होगा। 

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories