इस जनजाति की लव लाइफ दुनियाभर के लोगों के लिए आश्चर्य का विषय है। लड़की की उम्र 13-15 साल होती है तो उसके पिता अपने घर से अलग बेटी के लिए बांस की झोपड़ी बनाते हैं ताकि बेटी लड़कों से मिल सके और उनसे बातें कर सके। इस तरह की झोपड़ी को लव हट कहा जाता है। क्रेउंग शादी से पहले सेक्स संबंध को न सिर्फ स्वीकार करते हैं, बल्कि इसे बढ़ावा देते हैं। उनका मानना है कि इसकी मदद से युवा लड़की अपने लिए मनचाहे साथी की तलाश कर पाती है।