Published : Dec 22, 2022, 12:00 PM ISTUpdated : Dec 22, 2022, 01:07 PM IST
बीजिंग। चीन में कोरोना महामारी कहर बरपा रही है। इसके चलते फ्यूनरल होम (अंतिम संस्कार वाली जगह) के बाहर शव से लदी कारों की लंबी कतारें लगी हैं। यहां शव रखने की जगह नहीं है। कई अंतिम संस्कार वाली जगह के कर्मचारी भी कोरोना संक्रमित हैं। इन्हें डर लग रहा है कि कहीं उनका भी हाल इन शवों जैसा न हो जाए। सोशल मीडिया पर शेयर की गईं तस्वीरों और वीडियो से चीन में कोरोना की स्थिति की जानकारी मिल रही है। आगे देखें चीन में कोरोना महामारी की शॉकिंग तस्वीरें...
राजधानी बीजिंग के एक अंतिम संस्कार केंद्र में दो कर्मचारी बिना चश्मा लगाए शवों का अंतिम संस्कार करते देखे गए। बिना पूरी सुरक्षा के काम करने संबंधी सवाल के जवाब में कर्मचारी ने कहा कि मैं कोरोना पॉजिटिव हूं। यहां काम कर रहे सभी लोग कोरोना संक्रमित हैं।
27
कोरोना महामारी के कहर के चलते चीन के अस्पताल मरीजों से भरे हुए हैं। मरीजों की मौत इतनी अधिक हो रही है कि मुर्दाघर शवों से भर गए हैं। शव रखने के लिए जगह नहीं है। इसके चलते शवों को जमीन पर रखना पड़ रहा है।
37
यह व्यक्ति बाजार में चलते-चलते अचेत हो कर गिर गया। उसकी पत्नी लोगों से मदद की गुहार लगाती रही, लेकिन कोरोना के डर के चलते लोगों ने उसकी मदद नहीं की।
47
बीजिंग के सभी अंतिम संस्कार केंद्र के बाहर शव से भरी कारों की लाइन लगी है। अंतिम संस्कार केंद्र में जगह नहीं होने के चलते लोगों को घंटों तक लाइन में लगना पड़ रहा है।
57
चीन के अस्पताल में जगह नहीं बची है। इसके चलते व्हीलचेयर पर बैठकर मरीजों का इलाज किया जा रहा है। कई मरीजों को जमीन पर रखा गया है। यह तस्वीर चीन के सिचुआन की है।
67
कोरोना से बचने के लिए चीन के इस व्यक्ति ने अनोखा तरीका अपनाया। उसने ऐसा छाता बनाया जो सिर से लेकर पैर तक उसे दूसरों से इन्फेक्शन लगने से बचाए।
77
यह तस्वीर बीजिंग की है। COVID-19 रोगियों का इलाज कर रहे क्लिनिक के बाहर एम्बुलेंस चालक एक मरीज को उतार रहे हैं।
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।