कौन है ये चीनी महिला, जिसे भारत और नेपाल के संबंधों में खटास आने की अहम वजह बताया जा रहा

Published : Jul 02, 2020, 09:48 AM ISTUpdated : Jul 02, 2020, 01:57 PM IST

काठमांडु. नेपाल और भारत के रिश्ते इन दिनों कुछ ठीक नहीं चल रहे हैं। दोनों देशों के बीच संबंध खराब होने का एक कारण चीनी से नेपाल की नजदीकी भी बताई जा रही है। लेकिन नेपाल में चीन के लिए माहौल बनाने में एक महिला राजनयिक की अहम भूमिका बताई जा रही है। ये हैं चीन की नेपाल में राजनयिक होउ यान्की। बताया जा रहा है कि होउ यान्की नेपाल में काफी सक्रिय हैं। वे अपनी कूटनीति से दोनों देशों के बीच रिश्ते मजबूत कर रही हैं। 

PREV
112
कौन है ये चीनी महिला, जिसे भारत और नेपाल के संबंधों में खटास आने की अहम वजह बताया जा रहा

नेपाल ने हाल ही में भारत के तीन इलाकों को अपने नक्शे में शामिल किया। इसके बाद नक्शे के संसोधन वाले बिल को भी दोनों सदनों से मंजूरी दे दी। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को इस दिशा में कदम बढ़ाने के लिए चीनी राजदूत ने प्रेरित किया।

212

इतना ही नहीं यान्की ने भारतीय सेना प्रमुख मनोज नरवणे के नेपाल और चीन को लेकर दिए बयान पर भी तीखी प्रतिक्रिया दी। 

312

दरअसल, आर्मी चीफ ने चीन की ओर इशारा करते हुए कहा था कि नेपाल किसी ओर के इशारे पर काम कर रहा है। अब यान्की ने राइजिंग नेपाल को दिए इंटरव्यू में कहा, नेपाल की सरकार ने अपने संप्रभुता, क्षेत्रीय एकता की सुरक्षा को लेकर जनभावनाओं के तहत ये कदम उठाया। 

412

यान्की ने कहा, नेपाल के चीन के इशारे पर काम करने के आरोप बेबुनियाद हैं। ये गलत मंशा से लगाए गए हैं। ऐसे आरोप नेपाल की महत्वकांक्षाओं का ही अपमान नहीं करते, बल्कि चीन और नेपाल के संबंधों को भी नुकसान पहुंचाते हैं। 

512

चीनी राजदूत नेपाल में काफी सक्रिय हैं। वे सिर्फ कूटनीति तक अपनी पहुंच सीमित नहीं रखती। वे नेपाल के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेती हैं। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वे स्थानीय लड़कियों के साथ डांस करती भी नजर आई थीं। 
 

612

यान्की 2018 में नेपाल में चीन की राजदूत बनाई गई थीं। उसके बाद से चीन और नेपाल के संबंध लगातार बेहतर होते चले गए। इतना ही नहीं, यान्की नेपाल की राजनीति में भी काफी दखल देती हैं। वे कई बार ओली सरकार के लिए संकटमोचन भी बन चुकी हैं। 

712

चीन से निकले कोरोना ने पूरी दुनिया में तबाही मचा रखी है। लेकिन इस संक्रमण के दौर में यान्की नेपाल की मदद के लिए आगे रहीं। उन्होंमने कोरोना के सहयोग के नाम पर सेना से लेकर सरकार और आम जनता तक सीधे पहुंच बनाई और संभव मेडिकल साम्रगी भी पहुंचाई। 

812

यान्की नेपाल के विभिन्न मंत्रालयों में नियमित देखी जाती हैं। वे सहयोग के नाम पर इन मंत्रालयों में दखल देती नजर आती हैं। इतना ही नहीं वे कोरोना लॉकडाउन के वक्त राजनीतिक दलों से भी संपर्क में रहीं। 

912

इतना ही नहीं, यान्की ने नेपाल में चुनाव से पहले दोनों कम्युनिस्ट पार्टी के गठबंधन में अहम भूमिका निभाई। इतना हीं नहीं, जब ओली की पार्टी टूटने की कगार पर पहुंची तो उन्होंने इसे टूटने से बचाया। 

1012

यान्की 1996 से चीन के विदेश विभाग में काम कर रही हैं। वे दक्षिण एशिया मामलों में डिप्टी डायरेक्टर जनरल के पद पर रह चुकी हैं। 

1112

नेपाल से पहले यान्की पाकिस्तान में चीनी राजदूत थीं। उन्होंने अंग्रेजी, चीनी और उर्दू भाषा की अच्छी खासी जानकारी है।

1212

वे नेपाल की भाषा को भी समझकर उसका जवाब देने लगी हैं।

Recommended Stories