MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • News
  • अफगानिस्तान का बड़ा दावा: ऑपरेशन ‘ग़ज़ब लिल हक’ में 55 पाक सैनिक ढेर, 19 चौकियों पर कब्जा

अफगानिस्तान का बड़ा दावा: ऑपरेशन ‘ग़ज़ब लिल हक’ में 55 पाक सैनिक ढेर, 19 चौकियों पर कब्जा

Breaking Alert: अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर अचानक भड़की जंग जैसे हालात! 55 पाक सैनिकों की मौत का दावा, 130+ तालिबान लड़ाकों के मारे जाने की बात-आख़िर सच क्या है? एयरस्ट्राइक, कब्ज़ा और पलटवार के बीच क्या डूरंड लाइन बना बड़े युद्ध का संकेत?

5 Min read
Author : Surya Prakash Tripathi
Published : Feb 27 2026, 07:25 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
Image Credit : X

Afghanistan Attack on Pakistan: अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। अफगानिस्तान का पाकिस्तान पर हमला, पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक, तालिबान लड़ाके, और डूरंड लाइन पर संघर्ष जैसे कीवर्ड इस समय ट्रेंड कर रहे हैं। दोनों देशों ने एक-दूसरे पर बड़े हमलों और भारी नुकसान के दावे किए हैं। सवाल यह है कि असली सच्चाई क्या है और यह टकराव आखिर कितना बढ़ सकता है?

#AfghanistanAndPakistan:

Deputy Spokesman of the Islamic Emirate of #Afghanistan Hamdullah Fitrat's statement:

⭕ Up to 55 Pakistani soldiers have been killed, of whom 23 bodies and a number of others have been taken alive into the custody of the Mujahideen. 

⭕ Along the… pic.twitter.com/sTFzLLqWzo

— Gaurav Dwivedi (@gauravkrdwivedi) February 26, 2026

27
Image Credit : X

क्या हुआ गुरुवार रात? किसने पहले हमला किया?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुरुवार देर रात अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में तालिबान लड़ाकों ने पाकिस्तानी सेना की चौकियों को निशाना बनाया। दावा किया गया कि इस हमले में 55 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए। अफगान पक्ष का कहना है कि 19 पाकिस्तानी चौकियों पर कब्जा कर लिया गया और कुछ सैनिकों को जिंदा पकड़ा गया। हालांकि पाकिस्तान ने इन दावों को खारिज किया है। पाकिस्तान के सूचना मंत्री का कहना है कि सिर्फ 2 सैनिक मारे गए और 3 घायल हुए हैं। उन्होंने अफगान दावों को “बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया” बताया।

🚨 BREAKING: Afghanistan claims major retaliation against Pakistan

~ Afghan Govt says 40 Pakistani soldiers killed
~ 15 checkpoints captured; multiple posts in Dur Baba & Goshta districts seized
~ Several Pakistani soldiers reportedly taken alive

GAME BEGINS🔥 pic.twitter.com/9j7DY7AbJi

— The Analyzer (News Updates🗞️) (@Indian_Analyzer) February 26, 2026

Related Articles

Related image1
Pakistan Airstrike on Kabul: बॉर्डर पार संघर्ष बढ़ने से 130+ लोग मारे गए, देखें वीडियो
Related image2
PM मोदी के इजराइल दौरे से टेंशन में आई मुनीर सेना, क्यों बढ़ सकती है पाकिस्तान की मुसीबत
37
Image Credit : X

पाकिस्तान की जवाबी कार्रवाई: क्या ‘ऑपरेशन गजब लिल हक’ से हालात बदले?

हमले के बाद पाकिस्तान ने जवाबी एक्शन लेते हुए कथित तौर पर ऑपरेशन ‘गजब लिल हक’ शुरू किया। पाकिस्तानी वायुसेना ने काबुल, कंधार, नंगरहार और पक्तिका में एयरस्ट्राइक की। पाकिस्तान का दावा है कि इन हमलों में 130 से ज्यादा तालिबान लड़ाके मारे गए और 200 से ज्यादा घायल हुए। पाकिस्तान का कहना है कि 16 तालिबान चौकियां तबाह की गईं और 7 पर कब्जा किया गया। वहीं अफगानिस्तान ने इन हमलों में आम नागरिकों के मारे जाने का आरोप लगाया है।

#BreakingNews: #Taliban spokesman Zabihullah claims forces have captured 15 #Pakistani military posts, killed multiple Pakistani soldiers, and taken other soldiers prisoner alive and the operation is still ongoing.#Pakistan#Afghanistan#AfghanistanAndPakistan#Afghan#PKMKBpic.twitter.com/8UmOw1Isjy

— Jiten Ahuja 🇮🇳 🕊️ 🚩 (@AhujaJiten) February 26, 2026

47
Image Credit : X

दोनों देशों के दावे अलग-अलग क्यों?

युद्ध जैसे हालात में अक्सर दोनों पक्ष अपने-अपने आंकड़े पेश करते हैं। अफगानिस्तान का कहना है कि उसने 55 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया, जबकि पाकिस्तान इस संख्या को 2 बता रहा है। इसी तरह पाकिस्तान 72 तालिबान लड़ाकों के मारे जाने का दावा कर रहा है, लेकिन अफगान पक्ष इन आंकड़ों पर सवाल उठा रहा है। सच्चाई क्या है, यह फिलहाल स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो पाई है। यही वजह है कि यह टकराव और ज्यादा रहस्यमय और चिंताजनक बन गया है।

Pakistan-Afghanistan tensions escalate: Afghan Forces kill 55 Pakistani soldiers, Pakistan retaliates with Operation 'Ghazab Lil Haq'

Read @ANI Story | https://t.co/6kCLLVdaKf#Pakistan#Afganistan#GhazabLilHaqpic.twitter.com/0BXmIT0rCg

— ANI Digital (@ani_digital) February 27, 2026

57
Image Credit : X

क्या डूरंड लाइन फिर बना जंग का कारण?

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच डूरंड लाइन को लेकर लंबे समय से विवाद रहा है। तालिबान सरकार डूरंड लाइन को आधिकारिक सीमा नहीं मानती, जबकि पाकिस्तान इसे अंतरराष्ट्रीय सीमा कहता है। सीमा पार से TTP (तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान) और ISIS के ठिकानों को लेकर भी आरोप-प्रत्यारोप चलते रहे हैं। पाकिस्तान का कहना है कि TTP अफगानिस्तान से ऑपरेट कर रहा है, जबकि तालिबान इन आरोपों से इनकार करता है। हाल के महीनों में बॉर्डर पर झड़पें और आतंकी हमले बढ़े हैं, जिससे तनाव और गहरा गया है।

BIG BREAKING | Afghan Forces Capture Pakistani Military Outpost in Khost, Set It Ablaze

Earlier claims by Afghan officials state that a total of 19 posts and one headquarters have been seized in ongoing ops, with up to 55 Pakistani soldiers killed. Operations remain ongoing. pic.twitter.com/StknXEppkF

— Ashwini Shrivastava (@AshwiniSahaya) February 26, 2026

67
Image Credit : X

क्या बॉर्डर इलाकों में अभी भी जारी है संघर्ष?

नंगरहार, नूरिस्तान, कुनार, खोस्त और पक्तिया जैसे सीमावर्ती इलाकों में अब भी तनाव की खबरें हैं। कई चौकियों पर फायरिंग और सैन्य गतिविधियां जारी बताई जा रही हैं। हालांकि दोनों देशों की सरकारें स्थिति को नियंत्रण में बताने की कोशिश कर रही हैं।

🚨 Escalation at the Durand Line 🚨

Afghanistan launches retaliatory strikes on Pakistan after earlier air raids.
✅ 15 Pakistani checkpoints reportedly captured
✅ Multiple casualties inflicted
✅ Several soldiers taken alive

Border tensions flare as clashes intensify. 💥💀… pic.twitter.com/8rdUGRC8DB

— Gaurav (@k_gauravs) February 26, 2026

77
Image Credit : X

क्या यह टकराव बड़े युद्ध की शुरुआत है?

सबसे बड़ा सवाल यही है-क्या यह सिर्फ सीमित सैन्य कार्रवाई है या आने वाले समय में बड़ा संघर्ष देखने को मिल सकता है? 2021 में तालिबान के सत्ता में आने के बाद से दोनों देशों के रिश्ते लगातार तनावपूर्ण रहे हैं। अक्टूबर की झड़पों और हालिया एयरस्ट्राइक ने हालात और बिगाड़ दिए हैं। अगर कूटनीतिक बातचीत जल्द शुरू नहीं हुई, तो यह टकराव क्षेत्रीय अस्थिरता को और बढ़ा सकता है। फिलहाल पूरी दुनिया की नजर इस घटनाक्रम पर टिकी है।

#Afghanistan has captured 20 Pakistani posts. Hundreds of cowardly #Pakistani soldiers have been killed. 

Brave soldiers of the #Afghan Taliban, every Indian prays for your victory, destroying #Pakistan.

🇮🇳♥️🇦🇫 More power to you #AfghanistanAndPakistanpic.twitter.com/dUeNMH8oDZ

— Sagar Verma 🚨 (@politics_vibes) February 26, 2026

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SP
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत। कुल 22 साल का अनुभव। 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री के साथ इन्होंने डबल MA LLB भी किया हुआ है। इन्होंने क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों में भी सूर्या सेवाएं दे चुके हैं।
विश्व अपराध समाचार (Vishwa Apradh Samachar)
क्राइम न्यूज
विश्व समाचार
अफ़ग़ानिस्तान
पाकिस्तान

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Pakistan Airstrike on Kabul: बॉर्डर पार संघर्ष बढ़ने से 130+ लोग मारे गए, देखें वीडियो
Recommended image2
Gurugram Weather Today: गुरुग्राम में आज 30°C तापमान! मार्च की शुरुआत में कितना चढ़ेगा पारा?
Recommended image3
Delhi Mausam Today: दिल्ली में आज 32°C तापमान, मार्च में कितनी बढ़ेगी गर्मी?
Recommended image4
Now Playing
Jerusalem में PM Modi–Isaac Herzog की अहम बैठक: भारत-इज़राइल रिश्तों को नई मजबूती
Recommended image5
Now Playing
Tel Aviv एयरपोर्ट पर Netanyahu ने PM मोदी को दी खास विदाई
Related Stories
Recommended image1
Pakistan Airstrike on Kabul: बॉर्डर पार संघर्ष बढ़ने से 130+ लोग मारे गए, देखें वीडियो
Recommended image2
PM मोदी के इजराइल दौरे से टेंशन में आई मुनीर सेना, क्यों बढ़ सकती है पाकिस्तान की मुसीबत
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved